Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

हरियाणा- बॉक्सिंग में अंकुश के गोल्ड जीतने पर गांव में जश्न का माहौल

Updated on Sunday, August 02, 2026 19:18 PM IST

हिसार : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सर अंकुश पंघाल के गोल्ड मेडल जीतने पर उनके गांव भेड़िया में जश्न का माहौल है। पुरुषों की 80 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश ने इंग्लैंड के बॉक्सर को हराकर देश का नाम रोशन किया है। अंकुश की इस सफलता पर उनके माता-पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। कोच प्रदीप सावंत कहते हैं, "अंकुश का गेम मुझे 11 साल पहले ही समझ आने लगा था, और हमने पहले से प्लान कर लिया था कि कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ इंग्लैंड और कनाडा ही हैं जो तुम्हें ज्यादा टफ कॉम्पिटिशन देंगे। अंकुश वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड से हार गए थे। लेकिन इस बार हमने पूरी तैयारी की थी। फर्स्ट राउंड में 5-0 से लूज हो गए थे। कल हमने अंकुश से घंटों बात की। अंकुश ने रणनीति के अनुसार पूरे गेम को चलाया। इसी का परिणाम है कि देश को एक और गोल्ड मेडल मिला। अंकुश के कोच ने आगे कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार काफी अच्छा खेला है। उन्होंने बताया कि सुबह दो से ढाई घंटे ट्रेनिंग करते थे और शाम को ढाई से तीन घंटी ट्रेनिंग करते हैं। उनको जितना बोला जाता था, उन्होंने उतना ही किया। उन्होंने हमेशा अपना बेस्ट दिया। अंकुश घर पर खूब तैयारी करते थे, जिसका परिणाम आज सामने आया है।


अंकुश के पिता ने कहा कि हमने अपने बच्चों को देशी खाना खिलाया और चाय तक नहीं पिलाई। उनकी आज की फ्लाइट है। जब वे आएंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा। गांव में खेलों का अच्छा माहौल है। मैं खुद कबड्डी का खिलाड़ी रहा हूं। अंकुश की रुचि शुरू में कबड्डी में थी। बाद में वे बॉक्सिंग में गए।


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सर अंकुश पंघाल ने गोल्ड जीतने के बाद आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। मैं पहला राउंड 5-0 से हार गया था, इसलिए मुझ पर किसी तरह बाउट जीतने का बहुत प्रेशर था। लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था, और यह काम कर गया। मैंने अभी अपने पिता और अपने परिवार से बात की। सब बहुत खुश हैं और मेरे घर आने का इंतजार कर रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X