Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

फरीदाबाद में युवक ने शिक्षिका पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, दो घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार

Updated on Tuesday, August 04, 2026 20:15 PM IST

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर शख्स ने 29 वर्षीय शिक्षिका की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह शख्स पिछले कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था। आरोपी ने अपने सिर, चेहरे और कंधे को पूरी तरह से ढक रखा था, ताकि उसे कोई पहचान नहीं सके। हालांकि, इस घटना के कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित के रूप में हुई है। दरअसल संध्या सिक्रोना गांव में स्थित एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षिका कार्यरत थी। स्कूल के पास एक पुलिस स्टेशन भी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी बुधवार को स्कूल पहुंचा था और शिक्षिका से बात करने का आग्रह किया था। वहीं, संध्या को जैसे ही बताया गया कि उससे कोई मिलने पहुंचा है, तो वो बाहर आई। इसके बाद आरोपी ने शिक्षिका पर चाकू से ताबड़तोड़ कई हमले किए। यह हमले उसके चेहरे, गर्दन और छाती पर किए गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि कैसे आरोपी स्कूल परिसर में दाखिल होकर संध्या का इंतजार करता है। आरोपी ने किसी सफेद कपड़े से अपना सिर, चेहरा और कंधा पूरी तरह से ढक रखा है। आरोपी को जैसे ही संध्या दिखती है, तो वो उसे बाहर आने का इशारा करता है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी संध्या पर चाकू से हमला करने से पहले उसे बाहर की ओर खींचता है। यहां तक संध्या जमीन पर गिर पड़ती है। इसके बावजूद भी आरोपी उस पर लगातार हमला करता रहता है।

एनडीटीवी के मुताबिक, शोर सुनकर स्कूल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन, हमलावर ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। इससे पहले मौके पर मौजूद कोई उसे रोक पाता कि आरोपी संध्या पर लगातार हमला करता रहा।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से भाग निकला।
स्कूल प्रशासन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तकरीबन 9:30 बजे मदद की गुहार लगाती हुई कोई आवाज सुनाई दी। जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि संध्या घायल अवस्था में पड़ी हुई है, जबकि हमलावर लगातार उस पर हमला कर रहा है।

इस घटना के बाद संध्या को तुरंत अल फलाह अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने इस मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। आरोपी कोट गांव का रहने वाला है। उसे वारदात के महज दो घंटे के बाद ही गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने इस वारदात में खुद के शामिल होने की बात कबूल कर ली है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अमित पीड़िता को पिछले दो साल से जानता था और वो उससे कई मौकों पर संपर्क करने की कोशिश कर चुका था लेकिन, संध्या को उससे बात करने में कोई रुचि नहीं थी। इसके बावजूद आरोपी उससे संपर्क करने की कोशिश करता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि शिक्षिका ने हाल ही में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का भी केस दर्ज कराया था। सूत्रों ने बताया कि इस शिकायत के बाद अमित ने सार्वजनिक रूप से उससे माफी भी मांगी थी। पुलिस को शक है कि आरोपी ने प्रतिशोध की भावना में आकर इस घटना को अंजाम दिया।
मामले की जांच जारी है, ताकि पूरी घटना से जुड़ी कड़ियों को आपस में जोड़ा जा सके। पुलिस इस घटना से जुड़े सबूतों की भी तलाश कर रही है।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X