Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Updated on Thursday, August 06, 2026 19:47 PM IST

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र, तत्कालीन हल्का पटवारी, गोच्छी (जिला फरीदाबाद) तथा उसके निजी सहयोगी विनोद के विरुद्ध न्यायालय में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत कर दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए तथा 13(1)(बी) सहपठित 13(2) के तहत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार की अदालत, फरीदाबाद में चार्जशीट दाखिल की गई है।


शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद को दी गई शिकायत में बताया था कि उसने संजय कॉलोनी, सेक्टर-23, फरीदाबाद स्थित 22 फुट रोड पर एक दुकान तथा उसकी माता के नाम 33 फुट रोड पर एक मकान खरीदा था। इन संपत्तियों की म्यूटेशन दर्ज करवाने के लिए वह 5 फरवरी 2026 को सेक्टर-55 स्थित पटवार घर पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात हल्का पटवारी जितेन्द्र से हुई।


शिकायतकर्ता के अनुसार, रजिस्ट्रियां देखने के बाद पटवारी ने म्यूटेशन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह पटवारी के निजी सहयोगी विनोद से मिला, जिसने म्यूटेशन कराने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जब शिकायतकर्ता ने इस बारे में दोबारा पटवारी जितेन्द्र से बात की तो उसने कथित रूप से रिश्वत की रकम 30 हजार से घटाकर 25 हजार रुपये कर दी और कहा कि इतने में उसका काम हो जाएगा।


आरोप है कि दोनों के कहने पर शिकायतकर्ता ने उसी समय विनोद को 5 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद विनोद ने शेष 20 हजार रुपये लाने पर म्यूटेशन कराने का आश्वासन दिया। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद ने 11 फरवरी 2026 को जाल बिछाकर ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने सेक्टर-55 स्थित पटवार घर में आरोपी जितेन्द्र और उसके निजी सहयोगी विनोद को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।


इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 3 दिनांक 11 फरवरी 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद अब दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। वर्तमान में दोनों आरोपी न्यायालय से जमानत पर हैं।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X