Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले - यूनियन से बातचीत जारी

Updated on Friday, August 07, 2026 20:19 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में बिजली यूनियन की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल मामले में कहा कि हम यूनियन के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं और आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत कर रहे हैं, उन्हें पूरा विश्वास है कि हम बिजली कर्मचारियों को मना लेंगे।

विज ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने गत दिनों बिजली कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों को बातचीत के लिए बुलाया था, वह स्वयं वहां थे और सारे अधिकारी भी थे। मुख्य तौर पर यूनियन की तीन मांगे थी जिनमें पहली थी कि बिजली का वितरण का सामानांतर लाईसेंस देकर निजीकरण न किया जाए जिसपर उनको बताया गया कि एचईआरसी में यह मामला आया है।उन्होंने बताया कि बताया कि बिजली वितरण का सामानांतर लाईसेंस लेने के लिए पत्र एचईआरसी में गया है वह हमारे मार्फत नहीं बल्कि सीधा एचईआरसी में गया है जिस पर एचईआरसी सुनवाई कर रही है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हमने यूनियन पदाधिकारियों को बताया कि एचईआरसी में हमने यानि सरकार ने निजीकरण का विरोध किया है, सुनवाई के दौरान जो हमारे अधिकारी उपस्थित हुए वह वहीं बोले जिन दस्तावेजों पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे। यूनियन के पदाधिकारियों को यह बताने के बाद यह बात वही खत्म हो गई। दूसरी बात, जो यूनियन ने रखी कि स्मार्ट मीटर बंद किए जाए, जिस पर विज ने कहा कि अभी इसके टेंडर ही नहीं हुए, उसकी फाइल चल रही है। लेकिन हमने तो अभी टेंडर ही नहीं किए जिस पर यह बात भी खत्म हो गई।

यूनियन की तीसरी मांग थी कि एग्री डिस्कॉम बनाया जा रहा है वह न बनाया जाए। इस संबंध में भी विज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस बारे में विधानसभा में बात की है लेकिन अभी उनकी और मुख्यमंत्री की आपस में बात नहीं हुई, इसलिए इसका आगे क्या एजेंडा होगा इस पर अभी बताया नहीं जा सकता।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक बार ये तीनों मांगे समाप्त हो गई थी और यूनियन मान गई थी लेकिन जब वो बाहर गए तो कुछ शरारती तत्वों ने इस बातचीत को भड़का दिया और उन्होंने हड़ताल का ऐलान कर दिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मगर हम इसके बावजूद यूनियन के साथ बातचीत जारी रखेंगे और आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत करने में लगे हुए हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि हम कर्मचारियों को मना लेंगे।

कांग्रेस की आपसी कलह को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी है ही नहीं, ये सिर्फ़ विभिन्न धड़ों का गठमेल है, अपने-अपने स्वार्थ के कारण जिसका जिधर स्वार्थ होता है वो उधर मिल जाते हैं, और अपने-अपने स्वार्थ के कारण जिसका विरोध करना होता है ये विरोध करते हैं, ये कांग्रेस नाम की पार्टी हिंदुस्तान में है ही नहीं। अग्नि फोर ब्लास्टिक मिसाइल के सफल प्रशिक्षण पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी जी की अगुवाई में देश की सुरक्षा के लिए थल में, जल में, नभ में भारत की शक्ति को मजबूत किया जा रहा है, हर तरफ सेना को मजबूत किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X