Monday, 19 October 2026
BREAKING
• राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़ • भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

राष्ट्रीय

दिल्ली बनेगी धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन का हब, सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए 4 नए टूरिज्म सर्किट

Updated on Tuesday, August 11, 2026 17:10 PM IST

दिल्ली की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर परिसर में चार नए टूरिज्म सर्किट लॉन्च किए।

‘आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सम्मेलन 2026’ के शीर्षक तले आयोजित इस कार्यक्रम को दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया गया। सद्‌गुरु जग्गी वासुदेव ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन के दौरान अक्षरधाम परिसर में एक विशेष ‘हेरिटेज वॉक’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने दिल्ली की सांस्कृतिक और स्थापत्य धरोहर से जुड़ी बारीकियों की जानकारी हासिल की।

अक्षरधाम की दिव्य पवित्र भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। सद्गुरु ने अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए और मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा को सराहा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अक्षरधाम परिसर की पवित्रता और आध्यात्मिक अनुभूति में इस कार्यक्रम के लोकार्पण करते हुए खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा विमोचित ये चार नए सर्किट राजधानी के प्रमुख मंदिरों, अन्य धार्मिक स्थानों के साथ-साथ उन ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों को भी आपस में जोड़ते हैं जो अभी तक पर्यटन के नक्शे में कम चर्चित रहे हैं। पर्यटन विभाग का उद्देश्य पर्यटकों को एक ही यात्रा में दिल्ली की समृद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत का अनुभव कराना है।

वहीं, 12 अगस्त को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को इन रूट्स की सैर कराई जाएगी। इसके बाद वीडियो, रील्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी।

इससे पहले फरवरी 2026 में दिल्ली सरकार ‘दिल्ली की धरोहर’, ‘दिल्ली का दिल और विरासत’, ‘दिल्ली का रहस्य’ और ‘दिल्ली देखो दिल से’ नाम से चार हेरिटेज-कल्चरल सर्किट शुरू कर चुकी है। सरकार का मानना है कि इन सर्किट के लोकप्रिय होने से स्थानीय गाइड, परिवहन संचालकों, रेस्तरां, दुकानदारों और अन्य छोटे कारोबारियों के लिए भी आर्थिक अवसर बढ़ेंगे, साथ ही पर्यटक दिल्ली में अधिक समय व्यतीत करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

गौरतलब है कि कार्यक्रम का आयोजन स्थल अक्षरधाम, दिल्ली की आध्यात्मिक और स्थापत्य विरासत का सबसे जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ‘विश्व के सबसे बड़े व्यापक हिंदू मंदिर’ के रूप में मान्यता प्राप्त यह मंदिर, भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक स्थापत्य धरोहर और उच्च आदर्शों से विश्वभर से आने वाले लोगों को परिचित करा रहा है।

दिल्ली के अक्षरधाम समेत विश्व में 1,800 से अधिक मंदिरों और आध्यात्मिक केन्द्रों का निर्माण करने वाली बीएपीएस संस्था के प्रमुख और आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज ने सभी के उत्कर्ष, सुस्वास्थ्य और नीतिमय जीवन के लिए प्रार्थना की। इस समग्र कार्यक्रम में अक्षरधाम के कार्यवाहक संत मुनिवत्सल स्वामी की अहम भूमिका रही।

Have something to say? Post your comment
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

: महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

X