Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि • कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

राष्ट्रीय

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:12 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान कई अहम घोषणाएं की। पीएम मोदी ने युवाओं के लिए एआई ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट, फ्री कोचिंग और सेमीकंडक्टर को लेकर 6 बड़ी घोषणाएं की हैं।

एआई यूथ स्किलिंग: पीएम मोदी ने कहा, “आज, लाल किले की प्राचीर से, मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं, हमने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में हम 1 करोड़ युवाओं को एआई स्किल ट्रेनिंग देने का काम करेंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में एआई के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हो।”

मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कोचिंग क्लास की होड़ हमारे मध्यम-वर्गीय परिवारों के लिए एक बहुत बड़ा बोझ बन गई है। हर माता-पिता को लगता है कि अगर वे अपने बच्चे को कोचिंग क्लास नहीं भेजते हैं, तो उन्हें ‘प्रतिष्ठित’ परिवार नहीं माना जाएगा। हमें उन हजारों करोड़ रुपयों की चिंता है जो ये गरीब और मध्यम-वर्गीय परिवार खर्च करते हैं, हम उन्हें इस खर्च से बचाना चाहते हैं। हमने अपने युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। हमारे पास डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ बेहतरीन प्रतिभा और शिक्षक भी हैं। इन संसाधनों का लाभ उठाकर, हम देश के युवाओं को मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए एक व्यापक नेटवर्क स्थापित कर रहे हैं।

सिविल डिफेंस में सुधार: पीएम मोदी ने कहा, “भारत को सुरक्षित बनाना हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। चाहे चुनौती हमारी सीमाओं के भीतर से आए या बाहर से, भारत हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। आज युद्ध का स्वरूप बदल रहा है। अब इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि युद्ध सिर्फ़ सीमाओं पर ही लड़ा जाएगा। आज लाल किले की प्राचीर से मैं घोषणा करता हूं कि आने वाले दिनों में हम नागरिक सुरक्षा का एक आधुनिक और जीवंत नेटवर्क स्थापित करेंगे। हम नागरिकों को उन्नत आपातकालीन प्रणालियों और प्रोटोकॉल से परिचित कराएंगे।”

स्पोर्ट्स टैलेंट हंट: प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि 2036 में हम ओलंपिक में उन खेलों में भी हिस्सा लें जिनमें हमने अब तक भाग नहीं लिया है। 5-15 साल की उम्र के टैलेंट को खोजने के लिए ‘टैलेंट हंट’ कैंपेन चलाया जाएगा।”

सेमीकंडक्टर: पीएम मोदी ने कहा, “आज की डिजिटल दुनिया और टेक्नोलॉजी के दौर में हम चिप्स की बहुत ज़्यादा अहमियत को समझते हैं। चाहे इलेक्ट्रॉनिक सामान हो, मेडिकल उपकरण हों या ट्रांसपोर्ट सिस्टम, चिप्स बहुत जरूरी हैं, इनके बिना दुनिया थम जाएगी। भारत इस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चुका है। तीन बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट पहले ही लगाए जा चुके हैं। इन प्लांटों से एक्सपोर्ट के लिए प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। आने वाले 7-8 सालों में पांच से आठ सेमीकंडक्टर प्लांट में काम शुरू होने वाला है।”

न्यूक्लियर एनर्जी: प्रधानमंत्री ने कहा, “परमाणु ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा का एक बड़ा ज़रिया है। हमने संसद में ‘पीस एक्ट’ पास करके एक नए लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया है। हम 2047 तक 100 जी डब्ल्यू परमाणु ऊर्जा के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य इसी दशक में पांच नए परमाणु रिएक्टर शुरू करना है। इस साल, भारत ने फास्ट ब्रीडर परमाणु तकनीक में महारत हासिल करके एक अहम उपलब्धि हासिल की है, जो परमाणु ईंधन के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

Have something to say? Post your comment
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

: महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

X