Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग

Updated on Sunday, September 13, 2026 15:01 PM IST

चंडीगढ़; पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित घर पर देर रात फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक गांव फरवाही पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे कवर किए हुए थे। घर के गेट के पास पहुंचने के बाद युवकों ने कई राउंड फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना देर रात की बताई जा रही है। अचानक हुई इस फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

फरवाही गांव बरनाला जिले में आता है और गुलाब सिद्धू का संबंध इसी गांव से बताया जाता है। हमलावर फायरिंग करने के बाद बाइक से फरार हो गए। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन है और हमलावरों का मकसद क्या था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुलाब सिद्धू के लिए यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इससे पहले भी उनके खिलाफ हमले की साजिश सामने आ चुकी है। जनवरी 2026 में बरनाला पुलिस ने दावा किया था कि उसने गुलाब सिद्धू पर हमले की एक कथित साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें कोटदुना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा भी शामिल था।

पुलिस के मुताबिक, उसके साथ बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर मान और गुरविंदर सिंह उर्फ गिल को भी पकड़ा गया था। आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए थे और गुलाब सिद्धू को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी।

उस समय पुलिस ने इस कथित साजिश को गुलाब सिद्धू के एक गाने को लेकर हुए विवाद से भी जोड़कर देखा था। उनके एक गाने में सरपंचों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद पंजाब के कुछ सरपंचों ने विरोध जताया था। पुलिस का दावा था कि इसी विवाद के बाद कथित तौर पर गुलाब सिद्धू को निशाना बनाने की योजना बनाई गई।

बात करें गुलाब सिद्धू के करियर की बात है, तो वह पिछले कुछ सालों में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 'पंच्छी', 'टौर कड्ड दा', 'सरदारनी', 'दिल जट्ट दा', 'चादरे', 'जट्ट दे इरादे' और 'फोटो ते फ्लावर' जैसे कई गाने दिए।

गुलाब सिद्धू ने सिद्धू मूसे वाला के साथ भी काम किया है। दोनों का गाना 'बाई बाई' 2020 में रिलीज हुआ था और यह उनके करियर के चर्चित कोलैबोरेशन में शामिल रहा। इसके अलावा 'पंज सत्त', 'आइनक', 'नखरा', 'वाइब', 'शोमेन', 'डेड जोन', 'लाहौर' और 'सोल्ड टू डेथ' जैसे गाने भी उनके नाम से जुड़े हैं।

गुलाब सिद्धू का करियर सिर्फ पुराने हिट गानों तक सीमित नहीं है। 2025 और 2026 में भी उन्होंने लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जिसमें 'जट्टा लव यू', 'गरूर', 'गलबात', 'जमाना', 'सरदारी', 'सरपंच-टाइटल ट्रैक', 'क्रीमलैंड' और 'मंगनी' जैसे गाने शामिल है।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X