Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिजीत सावंत ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज

Updated on Monday, September 14, 2026 13:09 PM IST

मुंबई : 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन से घर-घर में अपनी आवाज की पहचान बनाने वाले गायक अभिजीत सावंत ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपना नया गाना 'गण धाव रे' रिलीज किया है। इस गाने में उनकी बेटियां अहाना और समीरा भी जुड़ी हुई हैं। दोनों ने गाने में बैकग्राउंड वोकल्स दिए हैं।

अभिजीत ने कहा, ''जब मैंने अपनी दोनों बेटियों के साथ 'गण धाव रे' रिकॉर्ड किया, तो वह पल मेरे लिए बेहद इमोशनल था। इस गाने में मेरी बेटियों का मेरे साथ होना बप्पा का दिव्य संयोग है। यह पहली बार है जब म्यूजिकल जर्नी में हम तीनों ने एक साथ किसी गाने के लिए अपनी आवाज दी है। यह गाना मेरे लिए बाकी प्रोजेक्ट्स से काफी अलग है।''

उन्होंने सोशल मीडिया पर गाने को शेयर करते हुए लिखा, ''तीनों का यह पहला गाना है, जिसे खास तौर पर बप्पा के लिए बनाया गया है और इससे बड़ी बात मेरे लिए और क्या हो सकती है। हर इंसान का बप्पा के साथ अपना एक खूबसूरत रिश्ता होता है। कोई बप्पा को अपना दोस्त मानता है, कोई परिवार का हिस्सा और कोई मुश्किल समय में उनका सहारा देखता है।''

अभिजीत ने कहा, '''गण धाव रे' के जरिए इसी खूबसूरत रिश्ते को दर्शक महसूस कर पाएंगे। गाने में बेटियों की आवाज जुड़ने से यह मेरे लिए सिर्फ एक भक्ति गीत नहीं, बल्कि परिवार के साथ संजोकर रखने वाली याद भी बन गई है।''

अभिजीत सावंत की म्यूजिकल जर्नी की बात करें तो उन्होंने 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन से जबरदस्त पहचान हासिल की थी। शो के जरिए वह दर्शकों के बीच इतने पॉपुलर हुए कि जल्द ही उनकी अपनी म्यूजिक जर्नी शुरू हो गई। साल 2005 में उनका पहला सोलो एल्बम 'आपका अभिजीत सावंत' रिलीज हुआ। इसी साल उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के लिए प्लेबैक सिंगिंग भी की और 'मर जावां मिट जावां' गाना गाया।

इसके बाद साल 2007 में उनका दूसरा एल्बम 'जुनून' रिलीज हुआ। करीब छह साल बाद 2013 में उन्होंने अपना तीसरा स्टूडियो एल्बम 'फरीदा' पेश किया। संगीत के साथ अभिजीत ने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा। साल 2009 में उन्होंने फिल्म 'लॉटरी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'तीस मार खान' में भी एक छोटे से अपीयरेंस में नजर आए।

हाल ही में अभिजीत एक बार फिर 'इंडियन आइडल' के मंच पर नजर आए। 4 जुलाई को शो के 75वें एपिसोड यानी डायमंड जुबली स्पेशल में पहले सीजन के कंटेस्टेंट्स की खास रीयूनियन हुई। इस दौरान अभिजीत सावंत और अमित सना करीब 22 साल बाद एक बार फिर मंच पर साथ आए।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X