Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो

Updated on Tuesday, September 15, 2026 13:44 PM IST

Bigg Boss 20 Aasif Khan: कंटेस्टेंट आसिफ खान को जब बिग बॉस ने बताया कि घर में नॉमिनेशन्स डिसकस करने के लिए उन्हें नॉमिनेट किया जा रहा है, तो उन्होंने उलटा बिग बॉस को ही अनफेयर बताना शुरू कर दिया। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' में अब धीरे-धीरे क्लेश बढ़ने लगा है। यह शो अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स के लिए भी जाना जाता है और कुछ ऐसा ही हालिया एपिसोड में हुआ। आसिफ खान को उस वक्त जोर का झटका लगा जब बिग बॉस ने सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को माफ करते हुए नॉमिनेशन्स कैंसिल कर दिए और इस बारे में बातचीत करने वाले 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट कर दिया। ये तीन खिलाड़ी थे- स्काउट, आसिफ खान और रोहेड डीपी। एविक्शन के लिए नॉमिनेट किए जाने के तुरंत बाद पंचायत फेम एक्टर ने अपना गुस्सा जाहिर किया और इस शो को ही बायस्ड बता दिया।

बिग बॉस हाउस में आखिर क्या हुआ था?
सलमान खान ने सभी खिलाड़ियों से नॉमिनेशन्स के लिए 2-2 नाम देने को कहा था। कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आया जब नॉमिनेशन प्रकिया खत्म होने के बाद बिग बॉस ने एक वीडियो दिखाया कि कैसे आसिफ, स्काउट और रोहेड यह डिसकस कर रहे थे कि किसे एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया जाए। इसके बाद कैप्टन यंग डीएसए को छोड़कर बिग बॉस ने बाकी तीनों खिलाड़ियों (आसिफ, स्काउट और रोहेड) को एविक्शन के लिए नॉमिनेट कर दिया। आसिफ से जब बाद में यंग डीएसए ने पूछा कि वह इतने गुस्से में क्यों हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा- सिर्फ उनके नहीं बाकी खिलाड़ियों के भी डिसकशन करते हुए वीडियो दिखाने चाहिए थे।

'मेरे को गेम ही अनफेयर लगने लगा है'
आसिफ ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "मेरे को गेम ही अनफेयर लगने लगा है। उनको क्या जिताने के लिए लाए हो क्या? अगर ऐसा है तो हमें बताना चाहिए था पहले।" आसिफ यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने बिग बॉस पर उनकी दोस्ती खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगा दिया और कहा, "अगर वो मेरी तुम सभी से दोस्ती तुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं, और चाहते हैं कि मैं पीठ पीछे जाकर तुम सभी की चुगलियां करूं तो यह होने नहीं वाला है।" आसिफ बहुत गुस्से में थे और उन्होंने बिग बॉस से साफ कहा, “घर भेजना है घर भेज दो। मां कसम अगर मुझे बिग बॉस से लड़ना पड़ेगा ना, बिग बॉस से भी लड़ूंगा।”

'लग रहा है जान बूझकर भेज रहे हैं'
आसिफ ने कहा, "मेरे को लग रहा है जान बूझकर भेज रहे हैं।" आसिफ इन चीजों के बारे में बातें करते हुए भावुक हो गए, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि बिग बॉस रोहेड को बाहर करने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। आसिफ ने कहा कि रोहेड की बजाए उन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। इधर घर के अंदर आसिफ बिग बॉस पर गुस्सा निकाल रहे थे और उधर सोशल मीडिया पर दर्शकों को वही गलत नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि आसिफ खुद गलत होने के बाद बिग बॉस की गलती कैसे ठहरा सकते हैं।

कमेंट सेक्शन में क्या बोली पब्लिक?
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- आसिफ ने खुद अपने ग्रुप के साथ नॉमिनेशन पर डिसकशन की और बिग बॉस का सबसे बड़ा रूल तोड़ा, और अब वो गलत हुआ है का रोना रो रहा है। दूसरे ने कमेंट किया- भाई आसिफ, तुम बिग बॉस पर क्यों भड़क रहे हो, क्या तुमने पहले कभी यह शो नहीं देखा है? इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने सोशल मीडिया पर किए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या सलमान खान आसिफ की इस हरकत के लिए वीकेंड का वार में उनसे बात करेंगे या नहीं।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X