Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

टोरंटो में श्रेया घोषाल की आवाज पर झूमे हजारों फैंस, बोलीं- 'इतना इमोशनल कर दिया कि आज रात सो नहीं पाऊंगी'

Updated on Tuesday, September 15, 2026 14:02 PM IST

मुंबई। प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कनाडा के टोरंटो में हुए अपने कॉन्सर्ट को लेकर फीलिंग्स शेयर की। उन्होंने बताया कि वहां दर्शकों का प्यार और जबरदस्त रिस्पॉन्स देखकर वह इतनी इमोशनल हो गईं कि कॉन्सर्ट के बाद उन्हें लगा कि शायद वह पूरी रात सो नहीं पाएंगी। श्रेया ने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''टोरंटो, यह शहर कुछ और ही था। यह एक ऐसी रात थी, जिसे मैं लंबे समय तक याद रखूंगी। इस शहर ने मुझे इतना इमोशनल कर दिया है कि इस जोश के बाद मुझे नहीं लगता कि आज रात मैं सो पाऊंगी।''

सिंगर ने आगे अपने फैंस को उनके जबरदस्त रिस्पॉन्स और कॉन्सर्ट में दिखाई गई एनर्जी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ''इतनी बड़ी संख्या में आने और मेरे साथ गाने के लिए शुक्रिया। आप सभी के लिए परफॉर्म करते हुए मैंने बहुत एंजॉय किया। खुद को धन्य और हमेशा आभारी महसूस कर रही हूं। आपकी अनस्टॉपेबल एनर्जी के लिए शुक्रिया। गणपति बप्पा मोरया।''

श्रेया ने अपने पोस्ट के साथ कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें वह स्टेज पर परफॉर्म करती और अपने हिट गानों से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं। वहीं, सामने मौजूद भीड़ श्रेया का हौसला बढ़ाती दिखाई दे रही है। कई फैंस हाथों में प्लेकार्ड लेकर सिंगर के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आए। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और पूरा स्टेडियम श्रेया की आवाज और फैंस के उत्साह से गूंज उठा।

दरअसल, श्रेया घोषाल इन दिनों अपने 'द अनस्टॉपेबल टूर 2026' के साथ दुनियाभर में म्यूजिक लवर्स से जुड़ रही हैं। यह नॉर्थ अमेरिका में उनका अब तक का सबसे लंबा टूर है। यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब श्रेया अपने म्यूजिकल सफर को नॉर्थ अमेरिका लेकर पहुंची हैं। सितंबर के दौरान वह अमेरिका और कनाडा के 12 शहरों में परफॉर्म कर रही हैं।

अपने टूर को लेकर श्रेया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था, ''यह टूर मेरे दिल के बहुत करीब है और 'अनस्टॉपेबल' के पूरे सफर में एक खास पड़ाव है। दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में यह एक महीने के दौरान नॉर्थ अमेरिका में मेरा सबसे लंबा टूर होगा और मैं सच में यहां वापस आकर बहुत एक्साइटेड हूं।''

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X