Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

हिमांशी के आरोपों पर असीम रियाज के सपोर्ट में आए अरहान खान, बोले- वह छोटी सोच का इंसान नहीं है

Updated on Wednesday, September 16, 2026 15:24 PM IST

मुंबई पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुरानी ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए भावनात्मक दबाव बनाया गया था। अभिनेत्री के साथी बिग बॉस-13 कंटेस्टेंट और अभिनेता अरहान खान ने प्रतिक्रिया दी।

अरहान खान ने बातचीत में हिमांशी खुराना के एक्स-बॉयफ्रेंड और बिग बॉस-13 कंटेस्टेंट असीम रियाज का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि असीम ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि किसने किसका धर्म बदलने की कोशिश की क्योंकि मैंने इस बारे में असीम या हिमांशी से बात नहीं की है। मुझे लगता है कि हमें ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए और इन पर बात भी नहीं करना चाहिए क्योंकि हमें नहीं पता कि सच क्या है।

हिमांशी ने पॉडकास्ट पर एक अलग कॉन्टेक्स्ट में कुछ कहा, जिसे उन्होंने बाद में क्लियर किया।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि असीम ऐसा कुछ कर सकते हैं। क्योंकि अगर आप मुझसे कहेंगे कि असीम रियाज ने किसी को थप्पड़ मारा, तो मैं मान लूंगा। अगर आप मुझसे कहेंगे कि आसिम ने किसी को गाली दी, तो मैं मान लूंगा, लेकिन अगर आप मुझसे कहें कि आसिम ने धर्म परिवर्तन के लिए प्रभाव डालने जैसा किया है, तो यकीन करना बहुत मुश्किल है क्योंकि मैं उसे जानता हूं और वह इतनी छोटी सोच वाला इंसान नहीं है।"

अभिनेता ने आगे अपनी बात रखते हुए इस मामले को यहीं पर खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा, "इस बात को बेवजह मसाला डालकर मत फैलाओ। जो भी यह सब कर रहा है, प्लीज इस मामले को खत्म करो।" बता दें कि हिमांशी खुराना हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में गई थीं, जहां हिमांशी ने असीम का नाम लिए बिना अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि कैसे धर्म को लेकर मतभेदों ने उनके पुराने रिश्ते पर असर डाला था और आरोप लगाया कि उनके उस समय के पार्टनर ने उनसे अपने धर्म के बारे में बात की थी और चाहते थे कि वे उसे समझे और अपना ले।

उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि ऐसा करना उनके अपने धर्म के साथ धोखा होगा। हिमांशी ने यह भी याद किया कि एक समय ऐसा आया था जब वह सोच रही थीं कि अगर उन्होंने कोई दूसरा धर्म अपना लिया तो क्या उन्हें 'दाह' कर दिया जाएगा या फिर, दफनाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X