Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

ट्विन बच्चों के आने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर पहला गणपति उत्सव, कहा- 'दिमाग 60 नहीं, 160 की स्पीड से चलता है'

Updated on Wednesday, September 16, 2026 15:27 PM IST

मुंबई : एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में ट्विन बेबी बॉयज के पैरेंट्स बने दिव्यांका और विवेक के घर इस बार गणपति बप्पा का स्वागत भी बेहद खास अंदाज में हुआ। बच्चों के साथ यह कपल पहली बार गणपति उत्सव मना रहा है और जाहिर है कि इस बार सेलिब्रेशन का रंग भी थोड़ा अलग है।

घर की सजावट से लेकर गणपति की मूर्ति तक, हर चीज में उनके नन्हे बेटों की झलक देखने को मिल रही है। दिव्यांका ने बताया कि इस बार उन्होंने घर में ब्लू थीम रखी है और पूरी सजावट अपने बच्चों को ध्यान में रखकर किया है।

दिव्यांका ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, ''हमारे दोनों बच्चे अभी बहुत छोटे हैं, इसलिए हमने गणपति सेलिब्रेशन को बहुत ज्यादा बड़ा या ग्रैंड रखने के बजाय सिंपल और क्यूट रखा। हम भगवान गणपति को घर लाए, ताकि उनका आशीर्वाद बच्चों को भी मिले। सजावट में ब्लू कलर के साथ पर्ल्स, रैबिट्स और मशरूम जैसी चीजें शामिल की गई। इस बार घर की सजावट का पूरा आइडिया हमारे दोनों बेटों को लेकर था।''

दिव्यांका ने आगे कहा, ''छोटे बच्चों की देखभाल के बीच घर पर आने वाले मेहमानों और त्योहार की तैयारियों को संभालना काफी मुश्किल हो गया है। अब हर काम करते समय सबसे पहले बच्चों के आराम और सुविधा का ध्यान रखना पड़ता है।''

दिव्यांका ने कहा, ''अगर पहले मेरा दिमाग 60 की स्पीड से चलता था, तो अब इसे 160 की स्पीड से चलाना पड़ता है। मुझे इस बात का ध्यान रखना होता है कि बच्चे कंफर्ट रहें, घर आने वाले लोगों को भी संभाला जा सके और गणपति का सेलिब्रेशन भी अच्छे से हो। इसके लिए मुझे हर चीज में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। इस भागदौड़ के बीच भी मैंने और विवेक ने इस पूरे फेज को एंजॉय किया।''

अभिनेत्री ने कहा, ''इस बार हमने गणपति सेलिब्रेशन में किसी बड़ी पार्टी या भारी-भरकम तैयारी के बजाय परिवार के साथ सुकून से त्योहार मनाने पर ज्यादा ध्यान दिया। मैंने घर पर ही मोदक बनाएं। इसके अलावा सब्जी, रोटी, दाल और रोजमर्रा में बनने वाला खाना भी घर पर ही तैयार किया गया।''

मां बनने के बाद जिंदगी में बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा, ''अब मेरा ध्यान हर वक्त बच्चों पर रहता है। दोनों बच्चे इतने छोटे हैं कि सोते समय भी मैं और विवेक बार-बार उन्हें देखते रहते हैं कि वे ठीक हैं या नहीं। पहले हम अपने बारे में इतना नहीं सोचते थे, लेकिन अब हमारा ध्यान उन दो नए सदस्यों पर ज्यादा रहता है।''

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X