Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा बोले-परमानेंट पीएम बने रहें

Updated on Thursday, September 17, 2026 14:42 PM IST

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर जाने-माने गायक अनूप जलोटा, लोक गायिका और पद्म श्री अवॉर्डी मालिनी अवस्थी और अभिनेता गजेंद्र चौहान ने जन्मदिन की बधाई दी। अनूप जलोटा ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि पीएम मोदी की वजह से विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों को सम्मान और पहचान मिली है। उन्होंने कहा, "हमारे सम्मानित और प्रिय मोदी जी को उनके 76वें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप 100 साल तक जिएं और उन 100 सालों की गिनती आज से शुरू हो। बीते कल को भूल जाइए। आपने देश के लिए बहुत से अच्छे काम किए हैं।"

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय टूर के दौरान लोग हमारा सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, "जब हम विदेश जाते हैं और किसी दूसरे देश में इमिग्रेशन लाइन में खड़े होते हैं, जब हम अपना पासपोर्ट दिखाते हैं, तो उस पर 'भारत' लिखा होता है। इमिग्रेशन ऑफिसर मुस्कुराते हैं। कई लोग हमसे पूछते भी हैं, 'मिस्टर मोदी कैसे हैं?' लोग हमारी इज्जत करते हैं। मोदी जी, आपने दुनिया में हमारे लिए इज्जत कमाई है।"

उन्होंने कहा, "हम अपनी कला और अपने काम से इज्जत कमाते हैं लेकिन एक ऐसे देश का नागरिक होना जिसे अब एक अलग तरह की इज्जत मिल रही है, यह बिल्कुल अलग बात है। मैं इसके लिए पीएम मोदी जी का धन्यवाद देना चाहता हूं।"

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी को देश का परमानेंट प्राइम मिनिस्टर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मेरा दिल चाहता है कि पीएम मोदी इस देश के परमानेंट प्राइम मिनिस्टर बने रहें। मुझे पता है कि यह मुमकिन नहीं है लेकिन हम सभी आपको अपने प्राइम मिनिस्टर के तौर पर पाकर इतना सुरक्षित और खुश महसूस करते हैं कि हमारी दिली इच्छा है कि आप परमानेंट प्राइम मिनिस्टर बने रहें।"

लोक गायिका और पद्म श्री अवॉर्डी मालिनी अवस्थी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आखिरी में, उनके लिए सोहर भी गाए। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय के साथ-साथ और भी सक्रिय होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे याद है कि मैंने 2014 में आज ही के दिन गीत गाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी थी। उस बात को बहुत समय बीत गया है। समय के साथ-साथ प्रधानमंत्री की ऊर्जा और सक्रियता हर वर्ष बढ़ती जा रही है। मैं तो यही प्रार्थना करती हूं कि वे सदैव स्वस्थ्य रहें और लोक हित में इसी प्रकार काम करते रहें।"

गायिका ने ब्रिक्स सम्मिट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "अभी ब्रिक्स सम्मेलन में भारत भारत का जिस तरह से डंका बजा है। हम देख रहे हैं कि पूरे विश्व में जिस प्रकार युद्ध हो रहा हैं, वहीं भारत जैसा देश अपने लक्ष्य पर कायम है। आधारभूत संरचना पर काम हो रहा है और सबसे बड़ी बात शांति व्यवस्था के संग आर्थिक मोर्चों को भी संभाले है, तो हम यही मनोते हैं कि पीएम मोदी धीरे-धीरे आगे प्रगति की ओर लेकर जाएं। ऐसी जगह आने के हमने कभी सपने देखे थे।"

उन्होंने कहा, "जब हम छोटे थे, तब सोचा करते थे कि क्या कोई ऐसा प्रधानमंत्री आएगा, जो एक आंख से भारतीय सेना की बात करेगा और दूसरी आंख से किसानों के हित में बोलेगा। 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली। इस बात को 12 साल बीत गए लेकिन जब आप प्रधानमंत्री को देखेंगे, तो उनकी ऊर्जा, विजन सक्रियता कमाल के लगेंगे। एक दिन वह कन्याकुमारी में हैं, तो दूसरे दिन पूर्वोत्तर पहुंच जाते हैं। पूर्वोत्तर में इस तरह से रेल का जाल बिछा है, जिसकी हमने कभी भी कल्पना नहीं की थी। हमने कभी भी नहीं सोचा था कि कश्मीर में रेल जाते देखेंगे। भारतीय होने के नाते वे व्यस्त रहें और मस्त रहें।"

उधर, अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल में हुए विकास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश भर में काम की रफ्तार शानदार रही है। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के विकास और एम्स के विस्तार को अहम पहल बताया। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। आप जिस तरह से देश की सेवा करते आ रहे हैं, वैसे ही करते रहें। देश अभी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और यह सब आपके आने के बाद मुमकिन हुआ है।"

गजेंद्र चौहान का मानना है कि पहले भी कार्य हुए हैं लेकिन जिस स्पीड से अब हो रहा है, वह वाकई कमाल का है। उन्होंने कहा, "आपने उन जगहों और इलाकों पर ध्यान दिया है जो पीछे छूट गए थे और उन्हें आगे बढ़ाया है। उदाहरण के लिए, मैं नॉर्थईस्ट का जिक्र करना चाहूंगा, जो कभी काफी नजरअंदाज किया गया इलाका था। पीएम मोदी ने इस पर ध्यान दिया और वहां इतना काम हुआ है कि आज ट्रेन और प्लेन उस इलाके तक पहुंच सकते हैं और उसे जोड़ सकते हैं।"

अभिनेता ने हेल्थ सेक्टर पर बात करते हुए कहा, "आपने जो सबसे बड़ा काम किया है, वह यह पक्का करना है कि हर राज्य में एक एम्स हो। देश भर के लोगों की हेल्थकेयर और भलाई के बारे में सोचना एक बहुत अच्छी पहल है। मैं चाहता हूं कि पूरा देश एक आवाज में बोले और दुआ करे कि आप लंबी उम्र जिएं, काम करते रहें और देश के लोगों पर अपना प्यार बरसाते रहें।"

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X