Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

बर्थडे विशेष : कभी घर-घर सामान बेचते थे 'बैड मैन' गुलशन ग्रोवर, दो शादियों के बाद भी रह गए अकेले

Updated on Sunday, September 20, 2026 12:41 PM IST

मुंबई : हिंदी सिनेमा में 'बैड मैन' के नाम से पहचान बनाने वाले अभिनेता गुलशन ग्रोवर को खतरनाक 'खलनायक' के तौर पर जाना जाता है। फिल्मों में उन्होंने खतरनाक विलेन की भूमिका को नए आयाम दिए। अपनी दमदार आवाज और अदायगी के लिए मशहूर गुलशन ग्रोवर 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका जन्म साल 1955 को दिल्ली में हुआ था। अभिनेता गुलशन ग्रोवर भले ही आज शहंशाहों वाली जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब कई-कई दिनों तक उनको खाली पेट भी सोना पड़ता था। उन्होंने फिल्मों में काफी कम ही सकारात्मक किरदार निभाया है। 90 के दशक में उन्होंने अपने अभिनय के दम पर कई बड़े सितारों को टक्कर दी, लेकिन उनको इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ा। 'बैड मैन' का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा और एक वक्त ऐसा भी आया जब उनको घर-घर सामान बेचकर अपनी स्कूल की फीस का बंदोबस्त करना पड़ता था। उनके परिवार ने काफी चुनौतियों भरा दिन देखा, लेकिन आज उनके पास न तो पैसों की कमी है और न ही वे किसी पहचान के मोहताज हैं। उन्होंने ये कामयाबी काफी संघर्षों के बाद पाई।


गुलशन ग्रोवर की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से हुई। बचपन से ही उनको अभिनय करने का शौक था। अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने मुंबई में कदम रखा। यहां उन्होंने अभिनय स्कूल में दाखिला लिया और अभिनय की बारीकियों को सीखा। एक्टिंग स्कूल के दौरान उनकी दोस्ती अभिनेता अनिल कपूर से हुई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और स्टेज शो से की थी। उन्होंने वर्ष 1980 में फिल्म 'हम पांच' से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था।


अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'दूध का कर्ज', 'इज्जत', 'सौदागर', 'कुर्बान', 'राम लखन', 'इंसाफ कौन करेगा', 'अवतार', 'क्रिमनल', 'मोहरा', 'हेराफेरी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'लज्जा', 'दिल मांगे मोर', 'जम्बो', 'कर्ज', 'गंगा देवी', 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में काम किया। गुलशन ग्रोवर को 'आई एम कलाम' के लिए उन्हें 'बेस्ट सपोर्टिव एक्टव' के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


गुलशन ग्रोवर के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने दो शादियां कीं, लेकिन इसके बावजूद वह आज अकेले हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में फिलोमिना से पहली शादी की थी, हालांकि यह रिश्ता लंबा नहीं चल सका और महज तीन साल बाद वर्ष 2001 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वर्ष 2003 में उन्होंने कशिश से दूसरी शादी की, लेकिन यह साथ सिर्फ एक साल ही रह पाया और दोनों अलग हो गए।

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X