Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’, करीना, कुणाल खेमू की फिल्म पिछड़ी

Updated on Wednesday, September 23, 2026 11:54 AM IST

ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती है। कभी बड़ी फिल्मों के क्लैश हैरान करते हैं तो कभी फीका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन परेशान। जैसे पिछले हफ्ते रिलीज हुई करीना कपूर की फिल्म दायरा और कुणाल खेमू की वाइब ऑडियंस पर वैसी छाप नहीं छोड़ पाई। इसके अलावा पहले से चल रही फिल्में मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश और इरुमुड़ी अब तक शानदार कलेक्शन कर चुकी हैं। फिल्म अनुमान अंश 47 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपने स्तर के हिसाब से जबरदस्त कमाई कर रही है। ये रहा बॉक्स ऑफिस की उन 5 फिल्मों का मंगलवार का रिपोर्ट कार्ड।


करीना कपूर की फिल्म दायरा हो रही है फ्लॉप
मेघना गुलजार अपना शानदार डायरेक्शन करने के लिए जानी जाती हैं। इस बार वो करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म 'दायरा' लेकर आई थीं। ये फिल्म 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। हैदराबाद रेप केस और एक नाबालिग के एनकाउंटर के बारे में बात करती ये फिल्म ऑडियंस को पसंद नहीं आ रही है। दो बड़े स्टार्स के बावजूद फिल्म मंगलवार को खास कमाई नहीं कर पाई। मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 50 लाख रुपए कमाए। 5 दिन में कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म से कोई खास उम्मीद नहीं बची है।


कुनाल खेमू की वाइब की मंगलवार को हुई सिर्फ इतनी कमाई
मडगांव एक्सप्रेस जैसी फिल्म डायरेक्ट करने वाले कुणाल खेमू ने ये जरूर साबित कर दिया था कि उनकी कॉमेडी पर अच्छी कमान है। अब वो वाइब लेकर आए हैं जिसका पहला पार्ट आपकी हंसी नहीं रुकने देगा। लेकिन दूसरे हाफ तक कहानी फीकी पड़ने लगती है। फिल्म अच्छी मानी जा रही है लेकिन वीक डेज में कमाई के मामले में ये कुछ खास नहीं कर पा रही। 18 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने करीना कपूर की दायरा को टक्कर दी थी। अब मंगलवार को ये फिल्म 1.15 करोड़ ही कमा पाई। प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर वाली फिल्म वाइब ने अब तक 9.50 करोड़ कमा लिए हैं।


हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’
47 दिन बाद भी फिल्म हनुमान अंश का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां बड़ी फिल्में परफॉर्म नहीं कर पा रही है। वहां ये 2 करोड़ वाले बजट की फिल्म 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। फिल्म ने हनुमान जी के दिन मंगलवार को 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं कुल कमाई 280.92 करोड़ पहुंच गई है। जल्द फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।


'मिर्जापुर: द मूवी' की कमाई
मिर्जापुर सीरीज के बाद अब मिर्जापुर द मूवी ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था। 4 सितंबर से लेकर अभी तक फिल्म को 19 दिन का समय हो गया है। इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। गुड्डू भैया और कालीन भैया वाली इस फिल्म ने मंगलवार को 2.10 करोड़ का बिजनेस किया था। 19वें दिन तक फिल्म का कुल कलेक्शन 219.70 करोड़ हो गई है।


'इरुमुडी' चल रही है
साउथ सुपरस्टार रवि तेजा इरुमुडी नाम की फिल्म लेकर आए थे । वैसे तो ये एक तेलुगू फिल्म है लेकिन इसने अपनी छाप दूसरी भाषाओं के लोगों पर भी छोड़ी है। कई सेलेब्रिटी फिल्म में एक्टर के काम और कहानी की तारीफ कर चुके हैं। करीब 34 दिन बाद भी फिल्म कमाई कर रही है।फिल्म ने मंगलवार को 75 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म कुल कलेक्शन 189.45 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X