Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला सम्मान

Updated on Wednesday, September 23, 2026 12:04 PM IST

गुजरात के केवडिया में मंगलवार को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिनेत्री यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड रिसीव करने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे। वहीं, अभिनेत्री यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ पहुंचीं। हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य धर ने अवॉर्ड प्राप्त किया। हिंदी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का पुरस्कार मिला।

तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का पुरस्कार मिला। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कारों की बात करें तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आनंद एल राय को 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एकता का प्रतीक' के लिए 'बेस्ट डायरेक्शन (नॉन-फीचर)' का नेशनल अवॉर्ड दिया। तेलुगु फिल्म ‘कमेटी कुर्रोलु’ को बेस्ट तेलुगु फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।

ममूटी को मलयालम फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। उन्होंने यह अवॉर्ड कार्तिक आर्यन के साथ शेयर किया। हिंदी फिल्म ‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार मिला। वहीं, दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया गया।
हिंदी फिल्म ‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए मनोज मुंतशिर को बेस्ट लिरिक्सिस्ट का पुरस्कार मिला। हिंदी फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के लिए विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला। गाने में तमन्ना भाटिया नजर आई थीं।

छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय पर बनी राम नामी डॉक्यूमेंट्री को 'सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार' मिला। डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'मैं निदा' को सर्वश्रेष्ठ कला/सांस्कृतिक फिल्म का पुरस्कार मिला है। बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मनवीर जसरोतिया को हिंदी फिल्म ‘एनडीए’ के लिए दिया गया।
बेस्ट वॉयस ओवर के लिए सौंदर्या जयचंद्रन को इंग्लिश फिल्म 'लिटिल प्लैनेट: ए टेल ऑफ फ्रॉग्स' के लिए दिया गया। संजीव श्रीवास्तव को बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड मिला। निर्देशक दिनेश पुंडलिक भोंसले को फिल्म 'ढोली' के लिए सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म का रजत कमल प्रदान किया गया।

तमिल फिल्म ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म 'रायन' को धनुष ने लिखा और निर्देशित किया है और उन्होंने फिल्म में एक्टिंग भी की है।
कन्नड़ फिल्म ‘मिथ्या’ के लिए अथिश एस. शेट्टी, तेलुगु फिल्म ‘35 चिन्ना कथा काडु’ के लिए अरुंदेव पोथुला और बंगाली फिल्म ‘ओंको की कोठिन’ के लिए रिद्धिमान बनर्जी, तपोमय देब और गीताश्री चक्रवर्ती को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का पुरस्कार मिला।

मलयालम फिल्म ‘एआरएम’ के गाने ‘अंगु वाना कोनिलु’ के लिए वैकोम विजयलक्ष्मी को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास एकत्र हुए हैं। मैं इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और इसे गरिमामय बनाने के लिए राष्ट्रपति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। जूरी को बहुत धन्यवाद। आप सभी ने बहुत मेहनत की। इतनी सारी फिल्में देखीं, बहुत विस्तृत चर्चा की। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना सम्मान की बात है। आज दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पाने वाले अनंत नाग भी यहां मौजूद हैं। आपने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने पांच दशकों से ज्यादा समय तक सिनेमा की दुनिया में काम किया है।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने दिल्ली से बाहर सेरेमनी कराने को लेकर कहा कि हमारा लक्ष्य देश के सभी बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक पहुंचना है। यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है, इसलिए इस बार सेरेमनी यहां आयोजित की जा रही है। अगली बार इसे किसी और टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आयोजित किया जाएगा। सभी राज्य अपने सबसे अच्छे टूरिस्ट लोकेशन का चयन कर हमें भेजें। इनमें से किसी एक जगह का चयन किया जाएगा। वहां जब स्टार्स पहुंचेंगे तो उस जगह का भी प्रमोशन होगा। इसे राजनीतिक विवाद के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। हमारा लक्ष्य ‘नेशन फर्स्ट’ को आगे बढ़ाना होना चाहिए।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि एकता नगर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड समारोह का आयोजन होना गर्व की बात है। सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनियाभर में पहचान बनी है।

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X