Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

Updated on Thursday, September 24, 2026 15:18 PM IST

मुंबई : अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों रियलिटी गेम शो 'इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो' में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो में 1 करोड़ जीतने के बाद कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर उन्हें दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर की याद आ गई। अनिल कपूर ने उन्हें अब तक की सबसे अच्छी होस्ट बताया। दरअसल 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद जब अनिल कपूर ने निशांत से जानना चाहा कि वह जीती हुई रकम का करेगा तो उन्होंने कहा कि वह पहले अपना होम लोन चुकाएंगे और फिर एक रेस्टोरेंट खोलेंगे। निशांत ने कहा, "मुझे खाना बनाना नहीं आता, लेकिन मुझे लोगों को खिलाना बहुत पसंद है।" निशांत की बातों ने अभिनेता अनिल कपूर को उनकी मां की करीबी दोस्त कृष्णा कपूर की याद दिला दी। कृष्णा कपूर के प्यार और मेहमाननवाजी को याद करते हुए अनिल कपूर ने बताया कि कैसे वह डाइनिंग टेबल पर बैठे सभी लोगों का प्यार से ख्याल रखती थीं, लगातार देखती रहती थीं कि उन्होंने ठीक से खाया है या नहीं और उन्हें अलग-अलग डिश ट्राई करने के लिए हिम्मत देती थीं।


अनिल कपूर कहते हैं, "कृष्णा आंटी मेरी मम्मी की बेस्ट फ्रेंड थीं। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर जी की मां, मेरे लिए मां जैसी थीं। मैंने अपनी जिंदगी में उनसे बेहतर होस्ट नहीं देखा। वो बड़े दिल और प्यार से सबको खाना खिलाती थीं। खिलाने में जो मजा है ना, मुझे लगता है वो खाने में भी नहीं है। इसलिए कहते हैं, दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।"


तर्क-आधारित रियलिटी गेम शो 'इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो' अंतरराष्ट्रीय शो 'द 1% क्लब' का भारतीय रूपांतरण है। इसमें सामान्य ज्ञान (जीके) के बजाय तर्क (लॉजिक), सामान्य समझ और पैटर्न्स को पहचानने की क्षमता वाले कठिन सवाल पूछे जाते हैं। शो में 100 प्रतियोगी शुरुआत करते हैं। यह शो 19 सितंबर से हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है और इसे जियोहॉटस्टार पर भी प्रसारित हो रहा है।

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X