Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

Updated on Friday, September 25, 2026 16:43 PM IST

मुंबई : 'चिरइया' में अपनी शानदार एक्टिंग से ओटीटी पर धूम मचाने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता का जन्मदिन 25 सितंबर को है। दिव्या दत्ता देश की उन अभिनेत्रियों और मॉडल में से एक हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।

दिव्या दत्ता का जन्म 25 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना में हुआ। उनकी मां का नाम डॉ. नलिनी दत्ता है, जो एक सरकारी अधिकारी और डॉक्टर थीं। वहीं, अभिनेत्री ने बचपन में ही पिता को खो दिया था। इसके बाद उनकी मां ने ही दिव्या और उनके भाई का भरण-पोषण किया। दिव्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई लुधियाना के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने साइकोलॉजी से डिग्री प्राप्त की।

दिव्या को बचपन से ही डांसिंग और एक्टिंग में काफी रुचि थी और वह अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थी। अभिनेत्री के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने वर्ष 1994 में 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद अभिनेत्री ने 'वीर-जारा' और 'बागबान' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिका निभाई, जिसने उन्हें घर-घर पहचान और शोहरत दिलाई।

अभिनेत्री ने अपने तीन दशक लंबे करियर में 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें तो उनमें 'भाग मिल्खा भाग', 'दिल्ली-6', 'वेलकम टू सज्जनपुर', 'बदलापुर', 'शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह', 'इरादा', 'स्टैनली का डब्बा', आदि शामिल हैं। फिल्म 'इरादा' में दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। इसके अलावा उन्हें विभिन्न फिल्मों में अलग-अलग किरदारों के जबरदस्त अभिनय के लिए कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि दिव्या दत्ता एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और मॉडल होने के साथ-साथ एक बेहतरीन लेखिका भी हैं। उनके द्वारा लिखी गई पहली किताब 'मी एंड मां' थी, जिसे उन्होंने अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया था। इसके बाद उन्होंने 'द स्टार्स इन माय स्काई' नामक एक दूसरी किताब लिखी। लोगों को उनकी लेखनी में दिल छू लेने वाली सरल भाषा काफी पसंद आती है।

अभिनेत्री ने अभी तक शादी नहीं की है। उनका मानना है कि जीवन का आनंद लेने के लिए शादी जरूरी नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

X