Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

Updated on Thursday, October 15, 2026 14:17 PM IST

मुंबई(एजेंसी) : सिंगर अभिजीत सावंत एक बार फिर 'इंडियन आइडल' के मंच पर लौटने के लिए तैयार हैं। रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के विनर बने अभिजीत ने करीब 20 साल पहले इसी मंच से अपनी पहचान बनाई थी।

अब वह 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' में नजर आएंगे। शो में वापसी को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस मंच पर लौटना उनके लिए घर वापस आने जैसा है।

'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' में अपनी वापसी को लेकर अभिजीत ने कहा, ''इस मंच पर खड़े होने का एक अलग ही जोश और उत्साह है। यह वही मंच है, जिसने मुझे मेरी पहचान दी। अपने पुराने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ यहां लौटकर और इस अनुभव को साझा करके मैं बहुत खुश हूं। 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' में वापस आना ऐसा है, जैसे मैं अपने घर लौट आया हूं।''

उन्होंने कहा, ''मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार दर्शक मुझे 20 साल पहले से भी ज्यादा प्यार देंगे।''

अभिजीत की इस वापसी को लेकर शो के फैंस भी उत्साहित हैं। शो का एक नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें अभिजीत के सफर की झलक दिखाई गई है। प्रोमो में उनकी पहली परफॉर्मेंस से शुरू हुई कहानी को दिखाया गया है। इसमें सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया भी नजर आ रहे हैं।

हिमेश ने अभिजीत की तारीफ करते हुए कहा, ''उनकी वापसी से शो ब्लॉकबस्टर साबित होगा। उन्होंने 'इंडियन आइडल' से अपने जुड़ाव को हमेशा सम्मान दिया है। इसके साथ ही म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।''

अभिजीत सावंत ने 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में जीत हासिल करने के बाद म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई। साल 2005 में उनका पहला सोलो एल्बम 'आपका अभिजीत सावंत' रिलीज हुआ। इसी साल उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के लिए प्लेबैक सिंगिंग भी की। इस फिल्म में उन्होंने 'मर जावां मिट जावां' गाना गाया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।

इसके बाद साल 2007 में उनका दूसरा एल्बम 'जुनून' रिलीज हुआ। वहीं, 2013 में उन्होंने अपना तीसरा स्टूडियो एल्बम 'फरीदा' रिलीज किया। सिंगिंग के अलावा अभिजीत ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने साल 2009 में फिल्म 'लॉटरी' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह फिल्म 'तीस मार खान' के आखिर में भी छोटी-सी भूमिका में नजर आए।

उन्होंने रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'कैसा ये प्यार है' और क्राइम थ्रिलर सीरीज 'सीआईडी' में भी स्पेशल अपीयरेंस दिया।

अब अभिजीत एक बार फिर उसी मंच पर लौट रहे हैं, जहां से उनके करियर की शुरुआत हुई थी। 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' का प्रीमियर 17 अक्टूबर को सोनी टीवी पर होगा।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

माइकल डगलस की किताब बनी बेस्टसेलर, पत्नी कैथरीन बोलीं- 'मुझे तो पहले से पता था...'

: माइकल डगलस की किताब बनी बेस्टसेलर, पत्नी कैथरीन बोलीं- 'मुझे तो पहले से पता था...'

X