Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम • होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

Updated on Sunday, October 18, 2026 14:59 PM IST

ग्वालियर(एजेंसी) : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से दो और लोगों की मौत हो गई है। इससे कुल मौतों की संख्या 14 पहुंच गई है। इनमें से पुलिस ने 11 लोगों की पहचान की है, जबकि तीन अभी अज्ञात हैं। वहीं, 25 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में महलगांव निवासी सतेंद्र सिंह गुर्जर उर्फ जगदीश सिंह, राजीव नगर निवासी सरला तोमर पत्नी राजेंद्र सिंह तोमर, खुरेरी के बड़ागांव निवासी गौरव परिहार पुत्र कमलेश परिहार, श्योपुर के सहसराम निवासी महेश शर्मा पुत्र मातादीन शर्मा, शिवपुरी जिले के महागावरा निवासी विमलेश और भितरवार के मावटा निवासी देवेश बघेल पुत्र हरिसिंह बघेल शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य मृतकों में ठाठीपुर निवासी प्रिंस उर्फ छोटू जाटव पुत्र संतोष जाटव, श्योपुर के सहसराम निवाीस शौर्य शर्मा पुत्र संजय शर्मा, शिवनगर गदाईपुरा के हेमंत राठौर पुत्र बंटी राठौर, महेशपुरा के दिव्यांश कुशवाह पुत्र अशोक कुशवाह और गदाईपुरा के पवन राठौर पुत्र विद्याराम राठौर शामिल हैं।


इस हादसे में कुल 27 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक सुधीर सक्सेना ने समाचार एजेंसी समाचार एजेंसी को बताया कि उनके अस्पताल में 13 लोग मृत अवस्था में ही लाए गए थे। करीब 10 मरीज प्रारंभिक उपचार के बाद घर जा चुके हैं। कई मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर है।
वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक परिजनों के हंगामे के बीच ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांडस बंधाया और प्रदेश सरकार से मृतकों व घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की।


विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने समाचार एजेंसी से कहा कि यह हादसा दुखद है। हमारी मांग है कि प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए और घायलों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाना चाहिए।
दूसरी ओर, ट्रामा सेंटर पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला भी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हलचल जाना और घटना को दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री से संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मामले में जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराई जाने की भी बात कही।

Have something to say? Post your comment
युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

: कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत

: विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

X