अमेरिकी जनगणना में नागरिकता का सवाल हटाया
लॉस-एंजेल्स । अमेरिका जनगणना में अब नागरिकता को लेकर पूछे जाने वाले सवाल को हटा दिया गया है और फॉर्म प्रकाशन के लिए भेज दिए गए हैं।
ट्रम्प प्रशासन ने जनगणना फॉर्म में नागरिकता का सवाल उठाया था और सुप्रीम कोर्ट से इस संदर्भ में राय लेनी चाही थी। इस मुद्दे को लेकर अमेरिका में नागरिक अधिकारों को लेकर झंडा बुलंद करने वालों ने प्रशासन के खिलाफ एक अभियान छेड़ा हुआ था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन के इस निर्णय को गैर जरूरी बताया।
डेमोक्रेट और नागरिक अधिकारों का झंडा बुलंद करने वाले संगठनों , खासकर लेटिन अमेरिकी और अफ्रीकी अमेरिकी समुदाय को मंगलवार को प्रशासन के इस निर्णय से राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह कहा था कि ट्रम्प प्रशासन ने फॉर्म में नागरिकता का सवाल पूछने के अपने औचित्य को स्पष्ट नहीं किया है।