आप चंडीगढ़ ने केक काटकर मनाया 9वां स्थापना दिवस

*शहर में संगठन को और मजबूत बनाने का लिया  संकल्प

*आप की बढ़ती लोकप्रियता ने कांग्रेस और भाजपा की उड़ाई नींद: छाबड़ा


चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी (आप ) की चंडीगढ़ इकाई ने शुक्रवार को अपना 9वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर पार्टी के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा,अध्यक्ष प्रेम गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम धवन और  महासचिव विजयपाल सिंह ने केक काट कर पार्टी के  राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल,चंडीगढ़ के प्रभारी व दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस और संविधान दिवस की बधाई दी। सभी  कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपने-अपने कार्यालयों में पार्टी का झंडा फहराया।आप चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं को शहर में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को घेरते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह आम आदमी पार्टी परिवारवाद और गुटबाजी से कोसो दूर है। लोगों में आप के प्रति बढ़ती लोकप्रतिया ने विरोधी पार्टियों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। पार्टी के उम्मीदवार सभी सीटों पर जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान बनाएंगे।वहीं अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि आप पार्टी जनता के हर सुख-दुख में साथ है।  शहर में पिछले समय के मुताबिक पार्टी और अधिक मजबूत हुई है और पूरे शहर में आम आदमी पार्टी की इकाइयां गठित की जा रही हैं। उन्होंने देश के एक सफल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। पार्टी के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम धवन   ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केन्द्र और चंडीगढ़ में भाजपा की सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.