कटारिया ने यवणिका पार्क में तड़के सैर के दौरान माँगे वोट

पंचकूला: अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया  ने गुरूवार को ज़िला अध्यक्ष दीपक शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सैक्टर 5 के यावनिका पार्क में आम लोगों के बीच सुबह की सैर करके अपने लिए वोट मांगें।कटारिया ने पार्क में लोगों को बताया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर के कारण पंचकूला में कांग्रेस व इनेलो छोडकर रोजाना लोग भाजपा ज्वाईन कर रहे है। लोगों ने देश हित में दुबारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बन लिया है। इस बात का अन्दाजा कल कुरूक्षेत्र में प्रधानमंत्री की हुई रैली से भी लगाया जा सकता है। प्रदेश में इनेलो दो फाड़ होने के बाद लगभग समाप्त हो चुकी है और कांग्रेस को लोग घोटालों के कारण पंसद नही करते है। जिसके कारण प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। जिसका उदारहण पिछल्ले दिनो जींद उपचुनाव व 5 नगर निगम के चुनावों में जनता ने दिखा दिया है।कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार को देख कर बोखला गयी है और प्रयोजित ढंग से गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा को 30 करोड़ रूपए जनता के विकास कार्यो के लिए केन्द्र से मिली ग्रांट का हिसाब जनता को देना चाहिए, की पैसा कहा पर लगाया है।

      कटारिया ने लोगों से कहा हमारे पिछले 5 साल के कार्यकाल में अंबाला क्षेत्र में किए गए विकास कार्य सबके सामने हैं। जितना विकास पिछले पाँच वर्षों में पंचकूला व अंबाला लोकसभा में हुआ उतना पिछले कई दशकों में भी नहीं हुआ था। मैं आप से आप का क़ीमती वोट माँगने आया हूँ, आपके द्वारा दिया गया वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेगा और वह राष्ट्रहित के लिए बड़े से बड़े फैसले लेकर देशवासियों को कल्याण करेंगे।   आज सुबह यवणिका पार्क में प्रचार अभियान के दौरान जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक, संजय आहूजा, वरेंद्र गर्ग, प्रवीण गुप्ता, कमल अवस्थी, जसमेर सिंह, अंजू, उमाशंकर के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.