कर्नाटकः भाजपा नेता आर अशोक ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से इस्तीफा मांगा
बेंगलुरु । लोकसभा चुनावों के रुझानों में कर्नाटक में भाजपा उम्मीदवारों के लिए भारी जीत का संकेत मिलने के बाद भाजपा नेता आर अशोक ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के इस्तीफे की मांग की।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने अपना दे जनादेश दिया है। अब कुमारस्वामी को एक मिनट के लिए भी मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें राजभवन जाना चाहिए और तुरंत अपना इस्तीफा सौंप देना चाहिए। अशोक ने पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े का उदाहरण दिया, जिन्होंने 1984 में लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद ध्वस्त हो जाएगी और कुमारस्वामी केवल 24 मई की सुबह तक मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन के लिए मंच तैयार होगा।