कर्नाटक : देवेगौड़ा, खड़गे और वीरप्पा मोइली पिछड़े

बेंगलुरु)। जेडीएस सुप्रीमो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. वीरप्पा मोइली अबतक हुई मतगणना में अपने प्रतिद्विंदियों से पीछे चल रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के पुत्र निखिल मंड्या सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सुमलता अंबरीश से पिछड़ रहे हैं।  प्रदेश में भाजपा 21 सीटों पर आगे चल रही है और तीन सीटों पर पीछे चल रही है, जबकि कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस दो सीटों पर आगे चल रही है और पांच सीटों पर पीछे है। कलबुर्गी में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा के उमेश जाधव के मुकाबले पीछे हैं। तुमकुरु में भाजपा के जी एस बसवराज जेडीएस के एच डी देवेगौड़ा से आगे चल रहे हैं। धारवाड़ में भाजपा के प्रह्लाद जोशी कांग्रेस के विनय कुलकर्णी से आगे चल रहे हैं। 

शिमोगा में भाजपा के बी एस येदुरप्पा के पुत्र बी वाई राघवेंद्र जेडीएस के मधु बंगारप्पा से आगे चल रहे हैं। हासन से जेडीएस के प्रज्वल रेवन्ना भाजपा के ए मंजू से आगे चल रहे हैं। बेंगलुरु ग्रामीण सीट पर कांग्रेस के डी के सुरेश भाजपा के अश्वथ नारायणगौड़ा से आगे चल रहे हैं। बेंगलुरु उत्तर से भाजपा के डी वी सदानंद गौड़ा कांग्रेस के कृष्णा बेरेगौड़ा से आगे चल रहे हैं। बेंगलुरु सेंट्रल सीट से कांग्रेस के रिजवान अरशद भाजपा के पी सी मोहन से आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.