कांग्रेस को फिर एक और झटका: कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सिया राम अपने साथियों के साथ आप में शामिल हुए

चंडीगढ़:-नगर निगम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव सिया राम अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथियों में त्रिवेणी वर्मा,गोविंदा,अशोक सिंह,काका सिंह ने आप का दामन थामा।  पार्टी आफिस में आयोजित कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने सिया राम और उनके साथियों को आप सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा,अध्यक्ष प्रेम गर्ग,चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा और महासचिव विजयपाल सिंह भी मौजूद थे।  इस मौके पर सिया राम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार सम्मान नहीं दिए जाने व अपनी अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज परिवारवाद व चाटुकारों से घिरे पार्टी के कई नेता जन भावनाओं की अनदेखी करने का काम कर रहे हैं। पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। इससे दुखी,हताश व निराश होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है। बता दें कि इससे पहले हीरा लाल कुंद्रा भी कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हो गए थे। वहीं प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि शहर में आप की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है जिसके चलते कांग्रेस और भाजपा आप के विजय रथ को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने दावा किया कि आने वाली 27 दिसंबर को आप के सभी उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे और पार्टी अपना मेयर बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.