कांग्रेस पार्टी के विरोध के बाद बापू धाम में तोड़फोड़ अभियान रुका, एचएस लक्की के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन

चंडीगढ। कांग्रेस पार्टी की ओर से भारी विरोध के बाद बापूधाम कॉलोनी में तोडफोड अभियान को फिलहाल नगर निगम रोक दिया है। सोमवार को जैसे ही सूचना मिली कि बापूधाम में तोडफोड अभियान शुरू होने वाला है। वैसे ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह मौके जमा हो गए। तोडफोड के दस्ता के आने के साथ ही कांग्रेसियों ने नगर निगम प्रशासन और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भी भाजपा पार्षद दिलीप शर्मा के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनाव में बदल गया। अंततः पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। नगर निगम ने तोड़फोड़ अभियान को रोक दिया है।

वहीं कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने कहा कि बापू धाम कॉलोनी में नगर निगम के एक अमानवीय आदेश के विरोध में कांग्रेस इकट्ठा हुए। नगर निगम के अफसर आज बापू धाम स्थित रिहायशी इकाइयों में तोड़ फोड़ करने के उद्देश्य से बुलडोजरों और भारी पुलिस फोर्स के साथ आज सुबह से मौजूद थे। जब कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय निवासियों के साथ इस अभियान का विरोध किया तो अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस नेताओं और नगर निगम के अधिकारियों के बीच कुछ गरमा गरम बहस के बाद वे नरम पड़ गए और कम से कम आज के लिए विध्वंस के लिए लाए अपने दस्ते को वापस ले गये। आनन.फानन में पुलिस बल और बुलडोजर भी मौके से हट गए।

स्थानीय निवासियों ने पिछले निगम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रवि ठाकुर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान की अगुवाई में भाजपा विरोधी और निगम विरोधी नारे लगाए आक्रोशित निवासियों ने नगर निगम पर शहर में भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया, जो कमजोर वर्गों के घरों को लगातार निशाना बना रहा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी तक चंडीगढ़ में गरीबों के पुनर्वास के लिए एक भी योजना नहीं बनाई है पर इसके उल्ट वह नगर निगम और प्रशासन पर दबाव डाल कर गरीबों के आशियाने उजाड़ने का काम बखूबी कर रही हैं।
इससे पहले कल बापू धाम के निवासियों ने निगम के अधिकारियों से अनुरोध किया था कि वे बापू धाम में अपने तोड़ फोड़ के फैसले को रोक दें क्योंकि इससे बापू धाम के निवासियों को अपूरणीय क्षति होगी। कल जारी एक बयान में कांग्रेस पार्टी ने भी नगर निगम के अधिकारियों से प्रस्तावित तोड़ फोड़ को रोकने की अपील की थी। पार्टी ने यह भी कहा था कि ऐसा नहीं करने पर वह बापू धाम के गरीब लोगों के हितों की रक्षा के लिए सभी शांतिपूर्ण और संवैधानिक उपायों को अपनाने के लिए मजबूर होगी।
नगर निगम के अधिकारियों की आलोचना करते हुए लकी ने कहा कि उन्होंने बापू धाम के लोगों पर बुलडोजर लगाने का फैसला उस समय किया है, जब वे पहले से ही अपने इलाके में लगातार जलभराव के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। दूसरी तरफ स्थानीय पार्षद दिलीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे ही हौवा कड़ी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.