केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मंत्री बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को आएंगे हमीरपुर

हमीरपुर । भाजपा के सांसद व केंद्रीय वित्त अवं कार्पोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रथम बार हमीरपुर जिला मुख्यालय में आ रहे हैं जहां जिला भाजपा युवा मोर्चा उनका गांधी चौक पर भव्य स्वागत करेगा।
भाजपा युवा मोर्चा के  जिला अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने बताया कि अनुराग ठाकुर का सात जून को हमीरपुर में भव्य स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि पहले नादौन उपमंडल मुख्यालय में सायं 4 बजे अनुराग को स्वागत होगा, उसके उपरांत सायं 5 बजे हमीरपुर जिला मुख्यालय के गांधी चौक में अनुराग ठाकुर का नागरिक अभिनंदन करके भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके  स्वागत को भाजयुमो टीम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।  
 उन्होंने कहा कि अनुराग ने केंद्रीय राज्य मंत्री बनकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सहित संपूर्ण हिमाचल प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।  अनुराग ठाकुर इस लोकसभा चुनाव में चौथी बार लगातार सांसद बने हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.