चंडीगढ़ में भारत जोड़ो के यात्रा दौरान उमड़ रही भीड़, कार्यकर्ताओं व नेताओं में जबरदस्त जोश

चंडीगढ़। भारत जोड़ो यात्रा के चंडीगढ़ चरण की नौवीं यात्रा आज फ्लैट मलोया कालोनी के फ्लैटों और उसके आस पास के रिहायशी इलाकों में निकाली गई। मलोया के सैकड़ों निवासियों ने चण्डीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव और भाईचारे का संदेश का आम जन के बीच जा कर प्रचार किया। इस यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लकी ने किया, जबकि इसका आयोजन स्थानीय पार्षद निर्मला देवी, दिलावर सिंह, विजय यादव, वासुदेवन, राहुल, ऋषि कुमार, निर्मला देवी बाला, महबूब नवाब, सोमनाथ, सतीश कुमार और दीपू ने किया। मलोया के सैकड़ों निवासियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों और गलियों में से मार्च निकाला किया और कांग्रेस पार्टी की पहल का खुले दिल से स्वागत किया।

स्थानीय निवासियों से बात करते हुए पवन कुमार बंसल ने भाजपा पर देश में भय और नफरत की भावनाएं फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि भारत जैसा महान देश भाजपा की इन्ही विभाजनकारी नीतियों के कारणआगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन के दौरान देश बढ़ती आर्थिक समानता के साथ-साथ तेजी से बढ़ती महंगाई और सर्वकालिक उच्चतम स्तर की बेरोजगारी का दंश भुगत रहा है और यह सब भाजपा की इन्ही विघटनकारी नीतियों का ही प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मध्यम वर्ग और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सामानों पर भारी कर लगा रही है, जबकि अमीर कम्पनियों द्वारा लिए गए ऋणों को भी माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमीरों को दी जा रही इन सुविधाओं के कारण आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
एच.एस. लक्की ने चंडीगढ़ के लोगों से काग्रेंस पार्टी, जो भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए सड़कों पर पूर्णतया शान्ति पूर्वक तरीके से लड़ रही है, का समर्थन करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केवल कांग्रेस पार्टी ही है, जो भाजपा की जन विरोधी और संविधान विरोधी नीतियों के विरुद्ध लड़ रही है।

इस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा के चंडीगढ़ चरण के राज्य समन्वयक विनोद शर्मा ने यात्रा में स्थानीय निवासियों को बड़ी संख्या में शामिल करने के लिए मलोया के लोगों और पार्षद निर्मला देवी को धन्यवाद दिया। आज की यात्रा में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं में पार्षद जसबीर सिंह बंटी, कमलेश बनारसी दास, दीपा दूबे, रमेश आहूजा, पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, अच्छे लाल गौड़, मुकेश राए, राजीव मौदगिल, राजदीप सिद्धू, अनवर-उल-हक, जाहिद परवेज खान और अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.