जापान में बारिश और भूस्खलन,1 मरा

टोक्यो । दक्षिण पश्चिमी जापान में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गुरुवार को एक नागरिक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा दस लाख लोगों को अपने घर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योकि जापान में पूरे महीने की बारिश एक ही दिन में हो गई है।

प्रसारक एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, कगोशिमा और मियाजाकी में शुक्रवार से एक हजार मिलिमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से दोगुनी है। इन दो जगहों पर 30 से अधिक भूस्खलन हुए हैं। इसके अलावा कगोशिमा के सू शहर में गुरुवार सुबह एक वरिष्ठ महिला का घर तबाह हो गया। इसके बाद से वह लापता हैं। प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि बिना किसी निर्देश का इंतजार किए वे तेजी से सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.