झारखंड : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने दिया इस्तीफा
रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की प्रतिलिपि उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को भेज दिया है। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव-2019 में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया। उल्लेखनीय है कि झारखंड में कांग्रेस ने झामुमो, राजद और झाविमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। गठबंधन के तहत कांग्रेस को झारखंड में सात सीटें मिली थी लेकिन कांग्रेस सिर्फ चाईबासा सीट ही जीत पाई और बाकी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार हार गए।