तनख्वाह न मिलने से नाराज डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर ने काम रोका

चंडीगढ़:- नगर निगम द्वारा जनवरी और फरवरी महीने की तनख्वाह दिए जाने से नाराज डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर ने काम रोकते हुए घरों से कूड़ा कर्कट उठाने से मना कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए वार्ड नम्बर 24 पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने मामले को निगम कमिश्नर आनंदिता मित्रा तक मुद्दा उठाया। तत्पश्चात बंटी के गार्बेज कलेक्टर को उनकी पेंडिंग सैलरी दिलाये जाने का आश्वासन देते हुए काम पर लौटने की अपील की।  जानकारी अनुसार साउथर्न सेक्टर में घरों से कूड़ा कर्कट इकट्ठा करने वाले गार्बेज कलेक्टर ने जनवरी और फरवरी महीने की तनख्वाह दिए जाने से दुखी हो घरों से कूड़ा कर्कट उठाये जाने को मना कर दिया और सेक्टर 42 की मार्किट के पास इकट्ठे होकर नगर निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया। उनका कहना था कि वो सभी मजदूरी पेशा लोग है, और इस तनख्वाह से ही उनके परिवार का गुजर बसर होता है। तनख्वाह मिलने से उन्हें अपने घर को चला पाना मुश्किल हो रहा है। जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होता, वो घरों से कूड़ा नही उठाएंगे। वहीं घरों से कूड़ा उठने से परेशान वार्डवासियों ने  वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी को समस्या बताई।

  जसबीर सिंह बंटी ने रोष प्रकट कर रहे गार्बेज कलेक्टर से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने नगर निगम हेल्थ सुपरवाइजर मोहिंदर पाठक से इस मुद्दे पर चर्चा की। मोहिंदर पाठक ने जसबीर बंटी को आश्वासन दिया कि शाम तक इन सभी गार्बेज कलेक्टर की तनख्वाह मिल जाएगी। गार्बेज कलेक्टर ने पार्षद जसबीर सिंह बंटी के आश्वासन के बाद गार्बेज कलेक्टर काम पर लौट गए। उन्होंने जसबीर सिंह बंटी को यह भी बताया कि अगर शाम तक उन्हें तनख्वाह नही मिलती तो वो कल से अनिश्चितकाल तक काम ठप्प कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.