नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने इंद्रा कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट पर लगाए सजावटी पौधे
चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ ने आज ने शहर के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण अभियान चलाया है। हरित पट्टी इन्द्रा कालोनी मनीमाजरा में पौधरोपण अभियान के दौरान कमिश्नर अनिंदिता मित्रा एवं क्षेत्र के पार्षद सुमन रानी ने वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। जिसके दौरान विभिन्न फूलों और सजावटी पेड़ों के लगभग 75 पौधे लगाए गए। इसी तरह शहर के विभिन्न पार्कों और हरित पट्टी में विभिन्न फूलों की झाड़ियों और विभिन्न प्रजातियों के पेड़ के 125 पौधे लगाए गए।