नेपाल में बारिश और भूस्खलन से मृतकों की संख्या बढ़ कर हुई 78

काठमांडू । नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। मृतकों में 50 पुरुष और 28 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही 30 लोग लापता हैं और 43 घायल हो गए हैं।

समाचार पत्र द हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, देश में  मूसलाधार बारिश  अब भी जारी है।  इससे 28 जिले प्रभावित हैं। खास तौर  प्रांत एक, दो और तीन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन से  ललितपुर, भोजपुर और रौताहत में ज्यादा लोग मरे हैं । सभी प्रांतीय सरकारों ने यह निर्णय किया है कि वे बाढ़ और भूस्खलन के पीड़ितों को हर संभव सहायता  प्रदान करेंगे। बाढ़ के कारण प्रमुख राजमार्गों पर लोगों की आवाजाही बाधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.