नौ सीटों पर भाजपा के हौसले बुलंद, चौंकाने वाले होंगे नतीजे

गोरखपुर । गोरखपुर-बस्ती मंडल की 9 लोकसभा सीटों पर कई बड़े दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। एग्जिक्ट पोल के अनुमानों के बाद भाजपा के हौसले बुलंद दिख रहे हैं लेकिन कुछ नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां की सभी 9 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में गईं थीं। इस बार सपा-बसपा गठबंधन के कारण बस्ती, संतकबीरनगर, डुमरियागंज, बांसगांव, कुशीनगर, महराजगंज की सीटों पर टक्कर दिख रही है। गोरखपुर संसदीय सीट पर संघ के कार्यकर्ताओं के मुस्तैदी से लगे होने के कारण तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के बाद स्थिति बदल गयी। मोदी-योगी फैक्टर होने के कारण गोरखपुर शहर की स्थिति तो साफ है लेकिन बांसगांव संसदीय सीट पर भाजपा व बसपा की सीधी टक्कर है। बांसगांव के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।  देवरिया संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमापति को परम्परागत वोटों के अलावा सपा का वोट बैंक कहे जाने वाले चनाऊ और सैथवार वर्ग ने भी खुलकर समर्थन किया है।महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती में त्रिकोणीय लड़ाई है। इन 9 सीटों का सर्वेक्षण करने पर पता चलता है कि गठबंधन का असर पहले तो बहुत था पर धीरे-धीरे मोदी फैक्टर हावी हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.