ब्राजील.: बार में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

ब्राजीलिया। ब्राजील के उत्तरी राज्य पारा के एक बार में रविवार को हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। एक बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी हमलावर भाग गए।

स्थानीय समय के अनुसार घटना रविवार शाम चार बजे की है। बेलम शहर के पास गौमा में हथियारों से लैस सात बदमाश बार के अंदर आए और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कुल 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन गोलीबारी के पीछे का कारण पता नहीं चला है। सिविल पुलिस होमिसाइड डिवीजन मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.