भाजपा कार्यकर्ता के लिए पार्टी कार्यालय एक मंदिर के समान है:मनोहर लाल

भिवानी । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए पार्टी कार्यालय एक मंदिर के समान है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से मंदिर में जाकर सभी भगवान की भक्ति में लीन हो जाते हैं, उसी प्रकार से भाजपा कार्यकर्ता अपने पार्टी कार्यालय को अपना मंदिर समझ कर राष्ट्र सेवा करता है।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हवन यज्ञ व पूजा अर्चना कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को अपना संदेश दे रहे थे। इस दौरान हवन में आहुति डाली। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भाजपा के जिला कार्यालय का अवलोकन भी किया। उनके साथ हवन यज्ञ में कृषि मंत्री जेपी दलाल, भिवानी से विधायक घनश्याम दास सर्राफ व बवानीखेड़ा से विधायक बिशंभर वाल्मीकि भी मौजूद रहे।
     मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने यहां पर उपस्थित भाजपा जिला भिवानी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय हमारे लिए सिर्फ़ काम करने का स्थान नहीं बल्कि हम इसे अपनी कर्मभूमि के रूप में देखते हैं। इसकी कड़ी लोक सेवा से शुरू होती है व लोक सेवा पर ही संपन्न होती है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के माध्यम से हमारे अनेकों कार्यकर्ता भाजपा संगठन की विचारधारा को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी आहुति डालने का काम करते है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से मंदिर में जाकर सभी भगवान की भक्ति में लीन हो जाते हैं, उसी प्रकार से भाजपा कार्यकर्ता अपने कार्यालय को अपना मंदिर समझ कर राष्ट्र सेवा करता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालय के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। इस हवन कार्यक्रम अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने मुख्यमंत्री का बुक्के देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
      इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, जिला महामंत्री बृजपाल सिंह तंवर व हर्षवर्धन मान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, नंदराम धानिया, संदीप श्योराण, डीएम मनोहर, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा  मीना परमार, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र बडग़ुज्जर, जिला उपाध्यक्ष-रमेश लालावास, बिशंबर अरोड़ा, नीरज अग्रवाल, राजेश संकरोडिय़ा, जिला सचिव-आरती इंदोरिया, शकुंतला प्रधान, कविता राजपूत, मंडल अध्यक्ष-विनोद चावला, सुभाष तँवर, विनोद स्वामी, राजपाल कड़वासरा, रामफल श्योराण, प्रदीप तँवर, हरिओम् शर्मा, बबलू यादव, सोनू पालवास, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष-मनमोहन भूरटाना, बबिता तंवर, राहुल शर्मा, अरविंद पुंडीर, हर्षदीप डुडेजा, राजेश धनखड़, सुन्दरपाल, विजय शर्मा, धर्मपाल शर्मा, सतीश सांसी, कुलदीप वालिया, अमित कौशिक, धर्मेन्द्र जिंदल, दीपक कौशिक, जयवीर कौशिक, सोनू सैनी, कृष्ण नंबरदार, नविता तंवर व मुकेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.