भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर शिविर भोपाल में आयोजित

चंडीगढ़ ने मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन के नेतृत्व में लिया हिस्सा

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर भोपाल के सीहोर में आयोजित हुआ जिसमें चंडीगढ़ से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता धवन के नेतृत्व में प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी नेहा अरोड़ा ओर प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी निहारिका कमल ने हिस्सा लिया। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चन्द जैन ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष सहित विभिन्न केंद्रीय नेताओं व मंत्रियों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी तथा देश भर से आई मोर्चा की प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी व सह प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया । अब ये प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी व सह प्रभारी अपने अपने राज्यो में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगी।

इस प्रशिक्षण शिविर में महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने राजनीतिक व व्यक्तिगत जीवन में कैसे तालमेल बनाना चाहिए इस विषय पर विचार प्रकट किए जबकि राष्ट्रीय महामंत्री व महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भाजपा के इतिहास तथा विकास के बारे में बताया । इसी प्रकार राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश ने हमारा स्कूल हमारे विचारधारा पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नए भारत के नए आइडिया के बारे में बताया। इसी प्रकार 3 दिन चले इस सत्र में विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कैलाश जैन ने यह भी बताया कि चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इसी प्रकार का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर चंडीगढ़ में भी लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.