महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ उन्हें राजनीतिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है – बंन्तो कटारिया

पंचकूला। प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य व गेल की पूर्व डायरेक्टर बंन्तो कटारिया ने कहा कि महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ उन्हें राजनीतिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है । जी-20 महिलाओं को आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने पर पूरा फोकस करेगा। उन्होंने कहा कि यदि देश और दुनिया का भविष्य बेहतर बनाना है तो महिलाओं के हितों को निर्णयों को महत्व देना होगा। महिलाओं को डिजिटल साक्षर बना नेतृत्व की भावना विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चलकर सभी की बेहतरी की वैश्विक भूमिका निभाने का इच्छुक है। वर्ल्ड फोरम में महिलाओं की स्थिति की बेहतरी को मोदी सरकार अत्यंत गंभीर है। श्रीमती कटारिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में देश में लैंगिक समानता पर आधारित न्याय की खोज, हर घर के लिए शौचालयों का निर्माण व मासिक धर्म स्वच्छता प्रोटोकॉल शुरू करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.