मेयर ने होम कंपोस्टिंग जैविक खाद बढ़ावा देने के लिए लोगों को किया जागरूक

मेयर ने होम कंपोस्टिंग जैविक खाद बढ़ावा देने के लिए लोगों को किया जागरूक200 लोगों को घर पर ही जैविक खाद बनाने के लिए दो दो कंपोस्टिंग बॉक्स बांटी

चंडीगढ़ | होम कंपोस्टिंग जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 6 सेक्टर 13 चंडीगढ़ में कंपोस्टिंग जैविक खाद के बारे में लोगों को जागरूक किया गया एवं वार्ड के 200 लोगों को घर पर ही जैविक खाद बनाने के लिए दो दो कंपोस्टिंग बॉक्स बांटी गई जिसमें लोग गीले कूड़े से खाद बनाएंगे | इस अभियान का शुभारंभ वार्ड 6 पार्षद एवं महापौर चंडीगढ़ सर्वजीत कौर व उनके पति  जगतार सिंह जग्गा (पूर्व डिप्टी मेयर) द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में नगर निगम के (स्वास्थ्य प्रवेशक) गुरमीत सिंह राणा (निरीक्षक) देवेंद्र रोहिल्ला,संजीव कुमार,अशोक कुमार,मिक्की गहलोत (सुपरवाइजर) सन्नी कुमार एवं एम ओ एच विंग कर्मचारी एवं कृष्णपाल (एस सी) जंगशेर (एक्स ई एन) अंग्रेज (एस डी ओ) हरचरण (जे ई ) हॉर्टिकल्चर विंग, एस बी एम के अधिकारियों और मॉडर्न हाउसिंग कंपलेक्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कर्नल गुरसेवक सिंह, डुप्लेक्स के प्रधान के एल अग्रवाल, ज्ञानचंद प्रधान (माड़ी वाला टाउन) हरकेश वर्मा प्रधान (शांति नगर)शिवालिक एन्क्लेव वासीयों एवं सभी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं वार्ड के 200 लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.