वेस्ट मटेरियल से ड्रोन बनाना सिखाया
चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ ड्रोन के सीईओ सन्नी कुमार की देखरेख में मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, से. 27 में एक्सपेरिमेंटल और साइंटिफिक लर्निंग के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को विज्ञान के भिन्न-भिन्न साधनों के द्वारा व्यर्थ चीजों का उपयोग करने के बारे में बताया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वेस्ट मटेरियल से ड्रोन को कैसे बनाया जाता है। प्रदर्शन एवं प्रैक्टिस ड्रिल सराहनीय रही। विद्यार्थियों के लिए यह वर्कशॉप कारगर सिद्ध हुई। इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों को इसरो और नासा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया