शहरवासियों की यही पुकार फिर “एक बार मोदी सरकार” – टंडन

साधना (चण्डीगढ़) l लोकसभा चुनाव समीप आते ही भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के चुनाव प्रचार में तेजी आनी शुरू हो गई है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन शहर के सैक्टरों, गाँवों, कालोनियों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। पार्टी के चाय पे चर्चा और छाछ पर चर्चा अभियान के माध्यम से गैर भाजपा के लोगों का भारी संख्या में समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने आज चण्डीगढ़ में 5 अलग अलग स्थानों पर आयोजित हुए चाय पे चर्चा और एक छाछ पर चर्चा कार्यक्रमों में भाग लिया और लोगों से उनके मान की बात को जाना।

उपरोक्त कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि रविवार को सैक्टर 33 के मकान नं. 1393 में सुमिता बक्शी के निवास स्थान, सैक्टर 44 सी की बूथ मार्केट के बूथ नं. 6 में गोपाल शुक्ला द्वारा, सैक्टर 29 में, गाँव मोली में सोहन सिंह के निवास स्थान पर और सैक्टर 26 के बापूधाम कालोनी के मकान नं. 199 में राज किशोर के निवास स्थान पर चाय पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मनीमाजरा के हाउसिंग बोर्ड कॉम्पलैक्स के मकान नं. 5122 में नरेन्द्र लुबाना द्वारा राजेश जसवाल के निवास स्थान पर छाछ पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.