जन सभा को सम्बोद्धित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल
साधना (चंडीगढ़)l पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल ने रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र में पार्टी के सत्ता में आने पर चंडीगढ़ की बापू धाम कालोनी के बाशिंदों को उनके घरों का मालिकाना हक देने का वादा किया। मद्रासी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश की ओर से आयोजित इस जनसभा में बहुत बड़ी तादाद में कालोनी वासियों ने भाग लिया। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, जिला अध्यक्ष-1 अजय जोशी, महासचिव विनोद शर्मा, मीडिया कोआर्डिनेटर यादवेंद्र मेहता, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान मुहम्मद सुलेमान और रवि ठाकुर उपस्थित रहे।