*नगर निगम चुनाव लड़ चुकी वार्ड नंबर 6 की प्रत्याशी ममता गिरी सहित 100 ने थामा भाजपा का दामन

चंडीगढ़:~वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार ममता गिरी ने 2021 के चुनाव में कुल वोट 2,555 वोट हासिल की थी। उन्होंने आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता सदस्य से इस्तीफा दिल्ली भेज दिया है। अपने बयान में नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा है कि नगर निगम चुनाव में जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की जड़ों में तेजाब डालने का काम किया है ।उनको आज पार्टी ने पार्टी की बड़ी पदों से नवाजा है। यह चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष लक्की की असफलता का कारण है यह महाभारत के धृतराष्ट्र बने बैठे हुए रहे और उनके सामने चंडीगढ़ कांग्रेस बिखरती रही। मुझे चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के उपर शक है कि राजनीतिक विपक्षी पार्टियों से मिली भगत और अपने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस को तहस-नहस कर रहे हैं। ममता गिरी ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खरगे को अपना इस्तीफा दिल्ली भेज दिया है। उन्होंने कहा कि जब चंडीगढ़ कांग्रेस के भीष्म पितामा पवन कुमार बंसल की सोशल मीडिया पर बेइज्जती कर सकते हैं। हम तो आम कार्यकर्ता है हमारी तो क्या इज्जत करेंगे। जिसके चलते आज उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा 100 लोगों ने भाजपा का दामन थामते हुए भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन में विश्वास जताया एवं उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए तन मन धन से जोर लगाने की बात कही | इस मौके भाजपा नेता जगतार जग्गा,सुखपाल,सुभाष, बावा,विजय अरोड़ा,नितिन सिंगला विक्रम एवं अन्य कई लोग मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.