पंचकुला लेडीज क्लब ने की जापानी थीम पार्टी

चंडीगढ़:~आज सेक्टर 26 चंडीगढ़ में लगभग 50 मेंबर्स जापानी वेशभूषा में सुसाजित हो कर आईं थीं। सभी महिलाऐं गाउन पहन कर ,बेल्ट लगा कर , बालों में फूल लगा कर अत्यधिक सुंदर प्रतीत हो रही थीं। जापानी छाते और जापानी पंखे ले कर स्टेज पर रैंप वॉक का सभी ने बहुत आनंद लिया। अध्यक्ष शारदा काठपालिया ने बताया कि महिलाओं का फोटो शूट तो देखते ही बनता था। विदेशों में बैठे अपने बच्चों को सभी अपनी फोटोज भेज रही थीं। मंजू कुठियाला ने चिन चिन चू पर नृत्य किया। सुनीता नैन ने ले गई दिल पर नृत्य कर सब का मन मोह लिया। कमलेश गर्ग, कविता गोगना, नीना ने हारु मत्सरी पर बहुत सुंदर नृत्य किया। करुणा शर्मा, कमलेश गेरा, वीना बिंद्रा और रीटा कटारिया ने। ग्रुप डांस कर तालियां बटोरीं। सायोनारा सायोनारा जापानी गाने पर सभी महिलाओं ने डांस कर धमाल मचा दिया। तंबोला का लुत्फ भी सभी ने उठाया।
पंचकुला लेडीज क्लब हर महीने नए नए थीम पर कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। अध्यक्ष शारदा काठपालिया ने घोषणा की कि क्लब का अगला कार्यक्रम मदर्स डे है जिस में सभी मेंबर्स अलग अलग स्टाइल में साड़ी पहन कर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.