समाजवादी पार्टी द्वारा चंडीगढ़ में तिवारी को समर्थन देने का ऐलान

चंडीगढ़। समाजवादी पार्टी ने चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी को औपचारिक रूप से समर्थन देने की ऐलान कर दिया गया है।
यहां इंडिया ब्लॉक की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष डॉ. विक्रम, महासचिव सुरिंदर ठाकुर, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस लक्की, चंडीगढ़ के लिए आम आदमी पार्टी की प्रचार समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा और मनीष तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ में गठबंधन मजबूती से खड़ा है और रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करेगा।
डॉ. विक्रम ने कहा कि केवल कांग्रेस ही भारतीय जनता पार्टी की सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति व नीतियों से लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की पूरी कतार पहले ही संबंधित क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में शामिल हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि सपा का लंबे समय से यहां रह रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के बीच भारी समर्थन है। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता राधेश्याम यादव, स्वामी यादव, राम मूरत यादव, हरविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, पंकज यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.