सत्य पाल जैन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि भेंट की

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के पूर्व सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सत्य पाल जैन ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का समूचा जीवन राष्ट्र को समर्पित था तथा उन्होंने अपने त्याग, तपस्या, समर्पण एवं बलिदान से देष के हजारों लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत की। जैन चंडीगढ़ में भाजपा के मण्डल नं0 18 द्वारा श्री पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जंयती के अवसर पर ‘सेवा ही समर्पण’कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।     इस अवसर पर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा सैक्टर 30 में वृक्षारोपण किया गया जिसमें 10 पौधे लगाये गये। कार्यक्रम के बाद जनता में हल्वे का प्रसाद भी वितरित किया गया। जैन ने दिया जलाकर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल अर्पित किये। इस अवसर पर रविन्दर सिंह रावत, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, मंडल प्रधान साहिल आनंद, पार्षद राजेश गुप्ता, प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, मुकेश शर्मा, श्रीमति रत्तू, इंद्र जीत काला,  ईश्वर, जोनी, कपिल, दिनेश, राजीव, तलवार, लक्की, आकाश, अमन, मनोज यादव और कालिया भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.