सद्भावना दिवस के दौरान एमसीसी कर्मचारियों ने ली शपथ

चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ के कर्मचारियों ने आज यहां निगम कार्यालय परिसर में सद्भावना दिवस के दौरान शपथ ली। रोहित गुप्ता (पीसीएस, संयुक्त आयुक्त नगर निगम चंडीगढ़) ने सभी निगम कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा की कि वे जाति, क्षेत्र, धर्म या भाषा की परवाह किए बिना भारत के सभी लोगों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए काम करने के लिए समर्पित हैं व हिंसा का सहारा लिए बिना बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से हमारे बीच सभी मतभेदों को हल करने का संकल्प लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.