ससुराल में बहू ने फांसी लगाई, हत्या का आरोप

फरीदाबाद । इस्माईलपुर में ब्याही आगरा की एक युवती ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान दीप्ति (26) के रूप में हुई है। उसके पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेते चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पिता सुभाष ने शनिवार को पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने दीप्ति की शादी कुछ समय पहले परमवीर से की थी। बेटी को हैसियत अनुसार दान दहेज देकर विदा किया था। शादी के बाद से ही परमवीर व अन्य लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार रात उन्हें फोन पर बताया गया कि दीप्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुभाष ने कहा है कि दीप्ति आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या की गई है। जांच अधिकारी एसआई किशन सिंह का कहना है कि परमवीर, देवर दीपक, ससुर हेमवीर व सास सीता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.