सीएए पर राजधानी में प्रदर्शन, सुरक्षा के मद्देनजर13 मेट्रो स्टेशन बंद, लाल किला में धारा 144 लागू

नई दिल्ली।  नागरिकता संशोधन कानून, 2019  के विरोध में गुरुवार को कई जगहों  पर प्रदर्शन और मार्च निकाले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लाल किला से आईटीओ तक और मंडी हाउस से संसद मार्ग तक बड़े मार्च आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मार्च को अनुमति नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वाराज्य इंडिया के अध्यक्ष सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

13 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू : दिल्ली मेट्रो की तरफ से 13 जगहों पर प्रवेश और निकासी पर रोक लगा दी गई है। जिन 13 मेट्रो स्टेशनों को बद किया गया है उनमें , जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार-शाहीन बाग, मुनिरका, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट । डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी की ‘लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रूकेगी। इसमें बताया गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका स्टेशनों के द्वार भी बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर भी ट्रेन नहीं रूकेगी। वहीं  दिल्ली पुलिस ने कम्युनिस्ट पार्टी को भी मंडी हाउस से जंतर मंतर तक नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन मार्च की इजाजत नहीं दी है। वहीं इसके अलावा लालकिले के आस-पास धारा 144 लागू कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.